इमरान हाशमी ने इस बात की पुष्टि दी है कि बॉलीवुड में भी डायनें मौजूद हैं। इमरान ने हाल ही में अपनी फिल्म एक थी डायन पूरी की और अब जल्द ही ये फिल्म रिलीज़ भी होने वाली है। फिल्म की कहानी एक डायन के आसपास घूमती है जो कि अपने काले जादू टोना की शक्ति से इमरान को अपने जाल में फंसा लेती है।
जब इमरान से बॉलीवुड की डायनों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया "Daayans do exist in Bollywood industry. I've even worked with Daayan of industry." लेकिन जब इमरान से उस दायाँ का नाम बताने को कहा गया तो उन्होंने बताने से इनकार कर दिया।
हालाकि पहले ये खबर आई थी कि फिल्म का एक किरदार बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा पर आधारित है जो कि काला जादू में विश्वास रखती हैं और उसमें माहिर हैं। और अब इमरान ने भी इस बात को कह दिया है कि बॉलीवुड में डायनें हैं।
एकता कपूर की आने वाली फिल्म एक थी डायन में इमरान हाश्मी, कोंकणा सेन शर्मा, हुमा कुरैशी और कल्कि कोचलिन मुख्य किरदार निभाते हुए नज़र आयेंगे। ये एक भूत-प्रेत वाली फिल्म है जिसे कानन अय्यर ने निर्देशित किया है। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें