गुरुवार, 15 दिसंबर 2016

बर्थडे (18 December) गर्ल रिचा चड्ढा के बारे में वो बातें जो हमें पता नहीं थी

रिचा को गैंग्स ऑफ़ वसेपुर फ़िल्म से २०१२ में पहचान मिली और उसके बाद वे अपनी हर एक फ़िल्म के साथ आगे बढ़ती जा रही हैं। २०१६ का साल ऋचा के लिए बहुआयामी रहा था क्योंकि उन्होंने अपनी अदाकारी के माध्यम से सभी रंग दिखाए और उनकी आनेवाली फ़िल्मों से हम और भी ज़्यादा उम्मीद करते हैं। उन्होंने लव सोनिया नामक एक इंडो-अमेरिकन प्रोजेक्ट पूरा किया है। उन्होंने ऐमज़ॉन के साथ भी एक वेब शो की शूटिंग की। उनकी एकमात्र शार्ट फ़िल्म आई और आजकल वे बहुप्रतीक्षित फ़िल्म सीक्वल फुकरे रिटर्न्स की शूटिंग कर रही हैं। नीचे कुछ दिलचस्प बातें हैं जो हम इस खूबसूरत अदाकारा के बारे में जानते नहीं थे।
 १.  रिचा को देव डी में काल्कि का रोल दिया गया था  
२. भारत और पाकिस्तान के दौरे कर उन्होंने नाटकों में काम किया है 
३.  वे २०१६ की फोर्ब्स मैगज़ीन की ३० से कम उम्र के ३० लोगों की सूची में थी, साथ ही वे मैगज़ीन के कवर पर भी थीं। 
४. रिचा मानवतावादी हैं - वे बहुत से एनजीओज़ की सहायता करती हैं और पालतू जानवरों को गोद लेने के लिए एक समाज भी चलाती हैं। 
५. बॉलीवुड में अभिनय शुरू करने से पहले उन्होंने पुरुषों की एक फैशन मैगज़ीन और एल के साथ काम किया। 
६.अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए भारत से सबसे कम उम्र की जूरी सदस्या हैं। 
७. वे केवल सबसे कम उम्र की ज्यूरी सदस्या हैं बल्कि वे प्रतिस्पर्धा के लिए लगातार ३ साल तक कांन्स भी गई न कि केवल रेड कार्पेट के लिए। 
८. ज़्यादातर लोग यह भी नहीं जानते कि वे एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तकी हैं। 
९  रिचा का जन्म दिल्ली में हुआ था लेकिन वे तमिल भाषा भी अच्छी तरह बोल लेती हैं, वे आसानी से तमिल लिख और बोल सकती हैं। 
१०. हर कोई जानता है कि रिचा शाकाहारी, लेकिन ज़्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि को आयुर्वेद भी अच्छा आता है। 

११. अपनी किसी भी फिल्म की शूटिंग करते हुए, रिचा इस सुनिश्चित करती हैं वे वही इत्र लगायें जो फ़िल्म के किरदार के साथ मेल खाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

#G2 Set to Explode onto Screens on 1st May 2026

On the 7-year anniversary of Goodachari (2018), the makers of G2 amped up the excitement by unveiling power-packed first-look posters of A...