विश्वास पाटिल निर्देशित फिल्म "रज्जो" एक प्रेम कहानी है जिसमे में कंगना रनोट एक कोठेवाली की भूमिका निभा रही है।प्रेम कहानी के साथ साथ यह आज के जमाने में कम होते हुए कोठे घरों का मुद्दा है।
फिल्म का एक सीन अभिनेत्री कंगना के साथ लावणी साम्राज्ञी "गुलाबबाई संगमनेरकर" पर फिल्माया गया है।कत्थक और लावणी नृत्य की साम्राज्ञी गुलाबबाई आज ८१ वर्ष की है।कंगना के साथ काम करके उन्हें बहुत ख़ुशी है और उन्होंने कहा कि कंगना एक परिपूर्ण कलाकार और निपुण नृत्यांगना है और बहुत मेहनती भी है।रज्जो के किरदार के लिए कंगना एक उत्तम अभिनेत्री है।
फोर पिल्लर्स एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म "रज्जो" बहुत ही जल्द सिनेमाघरों में आ रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें