फिल्मकार सुनील दर्शन किसी परिचय के मोहताज़ नहीं। उन्होंने जानवर, एक रिश्ता : द बांड ऑफ़ लव, अंदाज़, हाँ मैंने भी प्यार किया, तलाश : द हंट बेगिंस, लूटेरे, अजय और दोस्ती : फ्रेंड्स फॉरएवर जैसी मनोरंजक और एक्शन फ़िल्में बनाने वाले सुनील दर्शन की बतौर निर्देशक पिछली फिल्म शकालका बूम बूम २००७ में रिलीज़ हुई थी। बॉबी देओल, कंगना रनौत, उपेन पटेल और सेलिना जेटली अभिनीत यह फिल्म ६ करोड़ के काफी काम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ४.५० करोड़ ही ग्रॉस कर सकी। इस फिल्म की बुरी असफलता के बाद सुनील दर्शन ने अपने बेटे शिव दर्शन को लांच करने के लिए २०१४ में बतौर निर्माता फिल्म कर ले प्यार कर ले का निर्माण किया। यह फिल्म भी बुरी तरह से पिटी। अब पुत्र मोह में वह फिर वापसी कर रहे हैं। फिल्म एक हसीना थी एक दीवाना था (एहथीएदीथा) का निर्देशन खुद सुनील दर्शन ही करेंगे। फिल्म में बेटे शिव दर्शन के साथ एक बिलकुल नई अभिनेत्री नताशा फ़र्नान्डिस लांच हो रही है। फिल्म में उपेन पटेल भी ख़ास भूमिका में हैं। यह फिल्म सुनील दर्शन की अब तक की फिल्म विधा से अलग म्यूजिकल रहस्य फिल्म होगी। अपनी वापसी के बारे में सुनील दर्शन कहते हैं, "मैं लंबे समय बाद कोई फिल्म डायरेक्ट कर रहा हूँ। मैं समझता हूँ कि आपको समय का ख्याल रखते हुए अपने विश्वास के अनुरूप विषय लेना चाहिए। एहथीएदीथा का विषय काफी समय से मेरे दिमाग में था। मैंने इसे मज़बूत और दिलचस्प पटकथा में ढाला है। संगीत मेरी फिल्मों का हमेशा से अहम् हिस्सा रहा है। मेरी कोशिश होगी कि एक हसीना थी एक दीवाना था का संगीत भी मधुर और टिकाऊ हो। " इस फिल्म की तमाम शूटिंग ५० दिनों में यूनाइटेड किंगडम में पूरी हुई है। एहथीएदीथा के बाद सुनील दर्शन दो अन्य फिल्मों का भी निर्माण करेंगे।
Suneel Darshan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Suneel Darshan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 6 अप्रैल 2017
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey
After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...
-
Actor Gracy Singh's mother, Verjinder Kaur, who was a senior member of Brahma Kumaris, passed away at the age of 70 , last week in N...
-
Chandrakant Singh’s ‘Six-X’ tells six stories of six couples including Ashmit Patel and Sofia Hayat.‘Bigg Boss’ fame Sofia Hayat marks her ...
-
Name- Kirti Chandela Age- 20 yrsState- DelhiBody Details:-Height- 5'.5"Weight- 49 kgs Vital Stats- ...
