अब जेम्स कैमरून की शाहकार फिल्म अवतार (२००९) की सीक्वल फिल्मों की रिलीज़ की तारिख अंतिम रूप से तय कर दी गई है। एक साल पहले जेम्स कैमरून ने अवतार की पहली सीक्वल फिल्म की रिलीज़ क्रिसमस २० में किये जाने का ऐलान किया था। बाद की तीन फ़िल्में २०२०, २०२२ और २०२३ में रिलीज़ होनी थी। परन्तु उस समय तक फॉक्स ने ऑफिशियली इसकी पुष्टि नहीं की थी। परन्तु अब ऐलान हो चुका है। अवतार की पहली सीक्वल फिल्म १८ दिसंबर २०२० को रिलीज़ होगी। अगले ही साल १७ दिसंबर को दूसरी सीक्वल फिल्म रिलीज़ होगी। तीसरी और चौथी सीक्वल फ़िल्में २० दिसंबर २०१२ और १९ दिसंबर २०२५ को रिलीज़ होंगी। साफ़ तौर पर सभी अवतार फ़िल्में क्रिसमस वीकेंड में रिलीज़ होनी है। अब तक क्रिसमस वीकेंड पर स्टार वार्स सीरीज की फ़िल्में रिलीज़ हुआ करती थी। यहाँ उल्लेखनीय है कि हरेक अवतार सीक्वल फ़िल्म एक पूरी कहानी के साथ ख़त्म होगी। लेकिन, इन फिल्मों का आपसी सम्बन्ध गहरा होगा।
Avatar Sequels लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Avatar Sequels लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 24 अप्रैल 2017
बुधवार, 11 मई 2016
जेम्स कैमरून के चार अवतार सीक्वल
दुनिया के दर्शकों को जेम्स कैमरून की साइंस फैंटसी फिल्म अवतार के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार है। जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार १८ दिसंबर २००९ को पूरी दुनिया में रिलीज़ हुई थी।यह फिल्म वर्ल्डवाइड अब तक २.७८ बिलियन डॉलर का बिज़नेस कर चुकी है। इतने बड़े बिज़नेस को देखते हुए ही स्टूडियो ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स इस फिल्म का सीक्वल बनवाना चाहता था। लेकिन कैमरून ने ख़ामोशी ओढ़ ली थी। बहरहाल, स्टूडियो का सब्र काम आया। एक वेब मैगज़ीन से बातचीत में जेम्स कैमरून ने अवतार का सीक्वल बनाये जाने की बात मंज़ूर की। लेकिन, उन्होंने बम फोड़ा कि वह अवतार के एक दो नहीं चार सीक्वल बनाएंगे। इन सीक्वेलस के लिए दुनिया के चार श्रेष्ठ स्क्रीन राइटरों (शायद रिक जफा, अमांडा सिल्वर, जॉश फ्रीडमैन और शेन सलेर्नो ) और डिज़ाइनरों से बातचीत की जा रही है। यह स्क्रिप्ट राइटर और डिज़ाइनर अवतार की दुनिया तैयार करेंगे। सीक्वल अवतारों का नया माहौल होगा और नई संस्कृति होगी। कैमरून ने कहा था, "मैं जो कल्पना कर रहा हूँ, वह पहली अवतार से बिलकुल अलग है। मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता।" इस प्रकार से अब अवतार के पांच अवतार होंगे। अवतार २ क्रिसमस २०१८ में, अवतार ३ क्रिसमस २०२० में, अवतार ४ क्रिसमस २०२२ में और अवतार ५ क्रिसमस २०२३ में रिलीज़ होगी। तो दुनिया के दर्शक तैयार रहे जेम्स कैमरून की अनोखी दुनिया के पांच अवतारों को देखने के लिए।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey
After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...
-
Actor Gracy Singh's mother, Verjinder Kaur, who was a senior member of Brahma Kumaris, passed away at the age of 70 , last week in N...
-
Chandrakant Singh’s ‘Six-X’ tells six stories of six couples including Ashmit Patel and Sofia Hayat.‘Bigg Boss’ fame Sofia Hayat marks her ...
-
Name- Kirti Chandela Age- 20 yrsState- DelhiBody Details:-Height- 5'.5"Weight- 49 kgs Vital Stats- ...