भोजपुरी फिल्मे और कलाकार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भोजपुरी फिल्मे और कलाकार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 22 मई 2018

Halfa Macha Ke Gaeil: A movie all set to change the scenario of Bhojpuri Industry


Halfa Macha Ke Gaeil is an upcoming Bhojpuri movie directed by Pramashu Singh and produced by Pawan Kumar, Harish Nayar, and Ramesh Nayyar. An upcoming project is a Drama, romantic and comedy movie. As the team of Thea film was witnessed in New Delhi for the promotions. Present at the event was an actor of the film Raghav Nayyar, Choreographer Pappu Khanna and producer Ramesh Kumar. While interacting in a press conference held in CP at PVR Plaza, they revealed about the movie as well as their experiences.

Actor Raghav Nayyar stated, "I had a great experience working for this film. Every artist was supportive on the set. Our entire team worked really hard, this movie is different from other films, after watching people will realize this and I hope we will get an appreciation for our work." On asking about his work for Bollywood Industry, he added, "It really doesn’t matter whether its Bollywood or Bhojpuri Industry, I respect every work and I try to give my best for what I do"

The well-known Choreographer, Pappu Khanna added, "I don't feel like this movie is Debut of Raghav, he handled things so professionally, which shocked me." Talking about his work as a choreographer he stated, "It was a great experience working with such a multi-star cast, and I will really appreciate Ramesh Kumar ji to coordinate so gracefully with all the artists. Now Bhojpuri Industry is also taking a bigger place, you will get to see bigger movies by bigger makers. Film Border is coming which is also choreographed by me. I am sure people are going to witness more great work of Bhojpuri Industry."

Well, Halfa Macha Ke Gaeil Introducing Raghav Nayyar, Shipra Gaur and stars Sambhawn Seth, Payal Rohatgi, Prem Chopra, Ranjeet, Raza Murad, Sara Khan, Bruna Abdullah, Sunil Pal, Ehsan Qureshi, Awdhesh Mishra and many more. Featuring under the banner of RN Events & Production. The movie is slated to release on 25h May.

बुधवार, 25 दिसंबर 2013

2013 Bhojpuri Film Awards celebrates Bhojpuri Cinema with great pride!

 Displaying O64A8011.JPG
2013 has been a fabulous year for the Bhojpuri
Cinema  there couldn’t be any other platform to celebrate this cinema than
2013 Bhojpuri Awards. It is for the first time that the awards were held in
the heart of Bhojpuri Cinema – Lucknow at Dayal Royal Club.  The fact that
politicians came all out to support the awards ceremony says a lot about
this mega event. Congress Leader Rashid Alvi, Samajwadi Party Minister Shiv
Pratap Yadav, Kunwar Virendra Pratap (Laked)  Vinod Gupta, Founder -
President of Bhojpuri Film Awards lit the auspicious lamp on the stage
following which the glamorous event kick started.
Hosts Dinesh Lal Yadav “ Nirahua” and Risabh Kashyap entertained the
audience with their funny acts and camaraderie.  The Best Actor - Male
award was presented to Dinesh Lal Yadav “ Nirahua” for his stupendous
performance in movie Ek Duuje Ke Liye while the Best Actor – Female award
was given to Rani Chaterjee for her mind blowing role in Nagin.  Film Ek
Duje Ke liye was adjudged as 2013’s Best Bhojpuri Film. The award ceremony
also recognized some rare talent Special Awards were given to Malini
Awasthi.  Other stars like Kunika Lal, Anupam Shyam of Agle Janam mohe
Bitiya Hi Kijo, Surendra Pal, Kunal Singh, Poonam Dubey



The most entertaining night of Bhojpuri cinema was completed with lots of
dance and masti. Item queens Seema Singh sizzled on various Bhojpuri Hit
numbers while Sambhavna Seth danced to the tunes of Aa re Preetanm Pyaare
and Rinku Ghosh performed with Dinesh Lal Yadav. Raji Chaterjee sizzled on
her hit number from movie Sasura Bada Paisawala. Top Bhojpuri stars like
Dinesh lal Yadav and Pankaj Keshri set the stage on fire with their killer
dance moves. Manoj tiger entertained audience with his funny acts



*Vinod Gupta, Founder President of Bhojpuri Film Awards said,* “2013
Bhojpuri Awards is not only a celebration of Bhojpuri cinema but it’s also
a festival of our heritage, a culture that the world should know about
India. This award is a window to the rich Bhojpuri culture and Heritage ”



Here’s a detailed list of categories their winners:



1.    Best Film: Ek Duje Ke Liye

2.    Best Director: Ranjan Kumar Singh - Bidesiya.

3.    Best Actor Male: Dinesh Lal Yadav “Nirahua” - Ek Duuje Ke liye

4.    Best Actor Female: Rani Chaterjee  - Nagin.

5.    Best Actor in a Comic Role: Manoj Tiger - Nagin

6.    Best Film on a Social Issue: Gangadevi

7.    Best Supporting Actor – Male: Gajendra Chouhan - Lawaris

8.    Best Supporting Actor – Female: Maya Yadav - Bidesiya

9.    Best Actor in a Negative Role: Avdhesh Mishra – Jwala Mandi

10. Best Debut Male: Vijay Varma – Dhadkela Tohre Naav Karejwa Hamar

11. Best Debut Female:  Madhu Sharma- Ek Duuje Ke Liye

12. Best Music:  Rajesh-Rajnish  - Nagin

13. Best Lyricist: Bhikhari Thakur – Piya Mora Mat Jaa (Bidesiya)

14. Best Singer – Male: Pawan Singh - Nagin

15. Best Singer –Female: Kalpna – Chhat mai Ke (Nagin)

16. Best Action: Venkat - Hero

17. Best Story: Anil Ajitabh – Ek Duje Ke Liye

18. Best Screenplay: Manoj Kushwaha - Nagin

19. Best Dialogue: Umesh Upadhyay - Bidesiya

20. Best Choreography: Pappu Khanna – Ek Duuje Ke Liye

21. Best Item Dance: Sambhavana Seth - Lawaris

22. Best Editor: Jeetu Singh – Saugandh Ganga Maiya Ke

23. Best Cinematography: Firoz Khan – Nagin

24. Special Award to Support to Music: Gautam Kumar of Wave Music

25. Special Award to Contribution for Bhojpuri Cinema: Loko Sahdev for
Development of Bhojpuri Cinema Globally

26. Special Award Contribution development of Bhojpuri and Awadhi Culture:
Malini Awasthi.

सोमवार, 28 अक्टूबर 2013

यश अंजना का लुंगी डांस


http://mail-attachment.googleusercontent.com/attachment/?ui=2&ik=136e54ebdd&view=att&th=141fe6db2b341da7&attid=0.1&disp=inline&realattid=f_hncj85qb0&safe=1&zw&saduie=AG9B_P83I_uKDyjMONkv8T_YiKvK&sadet=1382960073454&sads=5RP2h9FiSXu01BAmx2mSECjgewE

भोजपुरिया परदे पर दिलदार सांवरिया से हिट  हुई जोड़ी यश कुमार और अंजना सिंह जल्द ही एक साथ फिर से दिखेंगे वो भी लुंगी डांस करते हुए।  जी हाँ , दोनों कि अगली फ़िल्म राजा जी आई लव यु अब प्रदर्शन के लिए तैयार है।  तन्वी मल्टी मिडिया के बैनर तले निर्माता दीपक शाह व निर्देशक विनय बिहारी कि इस फ़िल्म में यश व अंजना कि रोमांटिक जोड़ी के साथ साथ कुणाल सिंह, संजय पाण्डेय , मनोज टाइगर , आनंद मोहन, अयाज़ खान  भी मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं। निर्देशक विनय बिहारी भोजपुरी फ़िल्म जगत के सबसे बड़े गीतकार के रूप में जाने जाते हैं।  इस फ़िल्म से वो अपने निर्देशन कि पारी कि शुरुवात कर रहे हैं।  फ़िल्म का संगीत भी उन्होंने ही दिया है।  विनय बिहारी के अनुसार , राजा जी आई लव यु एक एक्शन रोमांटिक फ़िल्म है।  फ़िल्म के गाने काफी कर्णप्रिय बने हैं।  उन्होंने आगे कहा है सभी गाने अलग अलग फलेवर के हैं।  एक गाने का फिल्मांकन कुछ इस तरह किया गया है कि लोग हिंदी फिल्मो के लुंगी डांस को भूल जायेंगे।  यश और अंजना ने उस गाने पर बहुत ही अच्छा परफॉर्म किया है।  यश के अनुसार , गाना अच्छा हो तो परफॉर्मेंस खुद निखर के आता है।  अपनी भूमिका के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि वो अभिनेता बनने कि लालसा रखने वाले एक युवक कि भूमिका में है।  अपने सपने को साकार करने के लिए वो किस तरह और किस दिशा में बढ़ते हैं यही इस फ़िल्म में दिखाया गया है।  उन्होंने बताया कि पाखी हेगड़े इस फ़िल्म में सरप्राइज़ पैक कि तरह होंगी।  फ़िल्म जल्द ही रिलीज़ होगी।  

बुधवार, 2 अक्टूबर 2013

छठ पूजा पर रिलीज होगी - "देस-परदेस"

नयसा क्रिएशंस के बैनर तले बनी निर्माता अशोक पाण्डेय की फिल्म "देस-परदेस" छठ महापर्व के मौके पर रिलीज की जाएगी।  विमल कुमार निर्देशित इस फिल्म से धरम पाजी अपनी भोजपुरिया पारी का आगाज़ कर रहे है। उनके साथ रति अग्निहोत्री, पवन सिंह, मोनालिसा, संजय पाण्डेय, दीपक दुबे  और मनोज द्विवेदी जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।  फिल्म में कादर खान भी एक विशेष भूमिका में नज़र आयेंगे।  निर्देशक विमल कुमार के मुताबिक "देस-परदेस" एक साफ-सुथरी और पारिवारिक फिल्म है।  छठ के पावन अवसर पर दर्शक "देस-परदेस" जैसी मनोरंजक फिल्म को अवश्य पसंद करेंगे।  फिल्म में बिखरते पारिवारिक मूल्यों को फिर से पुर्नस्थापित करने की जोरदार वकालत की गयी है।   

सोमवार, 30 सितंबर 2013

देस-परदेस में दिखेगी धर्मेंद्र की दबंगई

 हिंदी में जैसी करनी वैसी भरनी,स्वर्ग यहाँ नरक यहाँ,छोटे सरकार और "सुनोससुर जी" सहित दर्जनों हिट फिल्म बना चुके नामचीन निर्देशक विमल कुमार अबअपनी पहली भोजपुरी फिल्म "देश परदेश" के साथ भोजपुरिया मैदान में उतर रहेहैं।इसके साथ ही धरम पाजी भी पहली बार भोजपुरी के दर्शकों से रु-ब-रुहोंगे।"देश -परदेश"एक सोशल फैमिली ड्रामा है जिसमे धरम पाजी और रतिअग्निहोत्री के आलावा पवनसिंह,मोनालिसा,संजय पाण्डेय ,प्रतिभा पाण्डेयऔर दीपक दुबे भी मौजूद हैं।मनोज द्वेदी इस फिल्म में मेहमान कलाकार केतौर पर नज़र आयेंगे।बकौल विमल कुमार -भोजपुरी फिल्मों की एक लम्बी औरसमृद्ध परंपरा रही है ."यहाँ गंगा मैया तोहरे पियरी चढ़ैबो" ,"गंगा किनारेमोरा गाँव" और 'नदिया के पार" जैसी कालजयी फ़िल्में बन चुकी
है,लेकिन बीचमें ये परंपरा अधोमुखी होती चली गयी।मैंने देश -परदेश से उसी परंपरा कोपुनर्जीवित करने का वीडा उठाया है।फिल्म में धरम पाजी की मौजूदगी को लेकरविमल कुमार का कहना है कि धरम पाजी पूरे हिंदुस्तान के चहेते हैं।खासकरउत्तर भारत में उनकी एक बड़ी फैन फ़ोलोइङ्ग है,जब मैंने उनके सामने इसफिल्म का प्रस्ताव रखा तो उन्होने सहर्ष अपनी स्वीकृति दे दी।इस फिल्ममें पवन सिंह धरम जी के बेटे के रोल में हैं .उनके साथ काम करने के अनुभवको लेकर पवन सिंह का कहना है की शूटिंग के दौरान धरम पाजी ने अपने सगेबेटे की तरह प्यार दिया और मेरी खूब हौसला आफजाई की।उनके साथ काम करना मेरी जिंदगी का सबसे यादगार अनुभव है",देश -परदेश" की शूटिंग पूरी हो चुकी है,

बुधवार, 14 अगस्त 2013

अक्षरा - अंजना को मिला ईद का तोहफा

  

भोजपुरी की दो चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह  व अंजना सिंह के लिए ईद का त्योहार ढेर  सारी  खुशियाँ लेकर आया ।  ठीक ईद के ही दिन  अक्षरा  सिंह की प्यार  झुकता  नहीं बिहार  में और अंजना सिंह की वर्दी  वाला गुंडा मुंबई में रिलीज़ हुई। प्यार झुकता नहीं ने शुरू के तीन दिनों  में जबरदस्त कलेक्शन हासिल किया।  मात्र  तीन दिनों में ही फिल्म ने भोजपुरी की हिट  फिल्मो की पूरे सप्ताह  के कलेक्शन से भी अधिक का व्यवसाय कर लिया .  . इस फिल्म में अक्षरा सिंह एक  मॉडर्न युवती की भूमिका में हैं और उनके अपोजिट  हैं नए अभिनेता शैलेश सिन्हा।    इसी तरह  अंजना सिंह की वर्दी वाला गुंडा भी ईद के ही दिन मुंबई  में रिलीज़ हुई और सिंगल   स्क्रीन में फ़िल्म ने रिकोर्ड तोड़ व्यवसाय किया।   फिल्म में अंजना सिंह का संवाद भी  दर्शको के जुबान पर    है ।  वर्दी वाला गुंडा  में अंजना के अपोजिट हैं  हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ।   दोनों की ही यह पहले हिंदी फिल्म है।  दोनों ही अभिनेत्रियाँ इसे दर्शको का प्यार और ईद का तोहफा मानती है।    

सोमवार, 15 जुलाई 2013

दर्शको के प्यार से मिलती है शक्ति - अक्षरा सिंह

अपनी अभिनय क्षमता, नृत्य कौशल के कारण भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी अक्षरा सिंह  आज भोजपुरी के बड़ी बड़ी फिल्मो का हिस्सा तो है ही साथ ही छोटे परदे पर भी एक स्थापित  अदाकारा का दर्ज़ा हासिल कर चुकी है . विरासत में मिली अभिनय के प्रति हमेशा सजग रहने वाली एक सम्पूर्ण अदाकारा अक्षरा सिंह से उनके फ़िल्मी सफ़र पर विस्तृत चर्चा हुई . प्रस्तुत है कुछ अंश - 
प्रश्न-१- आपके फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात कैसे हुई ? 
अक्षरा सिंह:-  मैंने जब से होश संभाला अपने माता पिता को अभिनय करते पाया , पर मेर्री इच्छा कभी नहीं हुई की मैं भी अभिनय करूँ , हाँ पर नृत्य का शौख मुझे बचपन से ही था . स्कूल में मेरी पहचान मेरे नृत्य की वजह से ही होती थी . २०१० में अचानक मुझे निर्देशक बबलू सोनी की और से उनकी फिल्म सत्यमेव जयते का ऑफर आया . मैं कोई निर्णय लेने में खुद को असमर्थ पा रही थी , लेकिन दिल के कोने में कहीं न कहीं इस ऑफर को लेकर उत्सुकता थी की इस फिल्म में मुझे रवि किशन जैसे बड़े कलाकार के साथ काम करने का मौक़ा मिल रहा है . मेरे माता पिता से मैंने सलाह ली और हाँ कर दी . मेरी हामी के बाद मुझे रवि किशन से मिलवाया गया . उनकी स्वीकारोत्ति के बाद मुझे उनके साथ काम करने का मौक़ा मिल गया . 
प्रश्न -२-आपको पहली फिल्म से एक्टिंग के क्षेत्र में क्या अनुभव मिला ?
अक्षरा सिंह:-अभिनय की दुनिया ही कभी न पूर्ण होने वाली दुनिया है,न संतुष्टि। एक कलाकार के लिए अभिनय की दुनिया एक  दुनिया है जो उसे अभिनय के लिए प्रोत्सहित  करता रहता है , मैंने कदम रखते ही बड़े-बड़े स्टार्स के साथ बड़ी बड़ी फ़िल्में की . प्रोडूसर से पैसे मिले, डायरेक्टर के गुण और  सहयोगी कलाकारों का स्नेह . कुल मिलकर हर कदम पर मुझे सीखने का मौक़ा मिला. 
प्रश्न-३-आप वर्तमान में सभी भोजपुरी के सुपर स्टार्स के साथ फ़िल्में कर रही है ,क्या क्या सीखने को मिला आपको सुपर स्टार्स से   ?
अक्षरा सिंह:-सीखने को तो हर पल समाज ,लोग,परिवेश,माहौल,परिस्थिति सीखती ही रहती है।मैंने अभिनय से जुड़े आयाम सीख कर ही फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा। रंगमंच किया,कथक में डिप्लोमा, वेस्टर्न या मॉडर्न डांस का भी ज्ञान प्राप्त किया,गायकी सीखी ,वेशभूषा हो या रूपसज्जा या हो ड्रायविंग या स्विमिंग ,मतलब हमने अपनी तयारी पूरी करके फिल्म जगत में कदम रखा । हर व्यक्ति की अलग अलग सोच होती है,हमारे स्टार्स भी अलग अलग स्टाइल में माहिर । हमने उनके ताल से ताल मिलाया और काम शुरू किया चाहे वह रवि जी हों , दिनेश लाल यादव जी, पवन सिंह जी हों या खेसारी लाल जी . 
प्रश्न-४ - छोटे परदे पर अनुभव कैसा रहा ? 
अक्षरा सिंह - काफी अच्छा रहा . मुझे ख़ुशी है की मेरे शो जिला टॉप को बिहार यु पी के दर्शको ने काफी पसंद किया है . मुझे रोजाना बधाई के फोन आते हैं . इस शो को देखकर मुझे कई ऑफर भी आये  हैं . टीवी एक ऐसा माध्यम है जिस से हम दर्शको के घर तक पहुच जाते हैं . जिसका फायदा फिल्मो में मिलता है . अच्छा लगता है जब मेरे जानने वाले मुझे जिला टॉप के उपनाम से बुलाते हैं . मैं महुआ टीवी और साईं बाबा तेली फिल्म्स को धन्यवाद देना चाहूँगा जिन्होंने मुझे एक अच्छे शो के लिए चुना. 
प्रश्न-५- आपकी अभिनीत फिल्म "प्रतिघात" प्रदर्शित होने वाली है,दर्शको से आप क्या कहना चाहती है ?
अक्षरा सिंह:-"प्रतिघात'' नारी सशक्तिकरण की एक मिसाल वाली फिल्म है,टीम के सारे लोग गुनिजन डायरेक्टर आनंद गहतराज,जी का कमाल,लेकिन प्रोडूसर नीरज यादव जी ने तो कर दिया
बवाल,रक्षक ही बना भक्षक इस फिल्म में, कमाल की कहानी है मनोज पाण्डेय जी की। दर्शको आप इस फिल्म को देखें और मेरे साथ साथ हमरे टीम के सभी गुनीजनो को अपना आशीर्वाद दें। 
 प्रश्न-६-आपकी कई फ़िल्में आने वाली है कुछ आने वाली फिल्मों के विषय में बताइए?
अक्षरा सिंह:-आने वाली फिल्मो में खेसारी लाल के साथ  बलमा बिहार वाला", पवन सिंह के साथ ठोक देब , "प्यार झुकता नहीं", प्रतिज्ञा २ आदि शामिल है . मुझे ख़ुशी है की मेरी सभी फिल्मो में मेरा किरदार बिल्कुल ही अलग है .  हर फिल्म में मेरे किरदार को दर्शको का प्यार ज़रूर मिलेगा . वैसे भी बिहार के दर्शक मुझे बिहार की बेटी के तौर पे जानते हैं  और वहाँ जाने पर  अथाह जनसमूह का प्यार मुझे मिलता है,वो न कभी मैं भूलती हूँ
और न ही कभी भूलूंगी क्योंकि उनके प्यार से ही मुझे शक्ति मिलती है .  
प्रशन-७-आप दर्शको को क्या सन्देश देंगी?
अक्षरा सिंह:- "मेरा वजूद तुमसे है,मन भी तुम,जान भी तुम,तुमसे है औकात, हजारो बातों में कहना है एक बात, तेरे दम से ही दम है, ना  छोड़ना मेरा साथ" . आप मेरी फ़िल्में देखें और मुझे अपना प्यार और स्नेह दीजिये,मैं हर वख्त कोशिश करती रहूंगी,एक नए किरदार में आपका स्वस्थ मनोरंजन करती रहूँ .........

शनिवार, 13 जुलाई 2013

धुरंधर को मिली शानदार ओपनिंग- बिहार में शुरू हुई रवि किशन की धुरंधार्गिरी

 
रवि किशन, संगीता तिवारी व अवधेश मिश्रा अभिनीत भोजपुरी फिल्म धुरंधर - द शूटर को बिहार में शानदार ओपनिंग मिली है . १२ जुलाई को बिहार के ३२ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले दिन १,८८,२२७ रूपये का नेट व लगभग ३.५० लाख का ग्रोस व्यवसाय किया है जो की भोजपुरी फिल्मो की बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है .  साईं चलचित्र इंटरटेनमेंट  के बैनर तले निर्मित इस फिल्म की निर्मात्री है रुक्मिणी तिवारी जबकि निर्देशन की कमान थामी है दीपक तिवारी ने . धुरंधर - द शूटर में रवि किशन संगीता तिवारी और  भोजपुरिया खलनायिकी के सिरमौर अवधेश मिश्रा के अलावा  राजेश अवस्थी, प्रिया गमरे,  ब्रजेश त्रिपाठी, बाल गोविन्द आदि मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा तीन अलग अलग गानों पर संभावना सेठ, सीमा सिंह और सुनीता अपना जलवा  बिखेरती नज़र आ रही हैं . फिल्म के प्रोमोशन हेतु रवि किशन, संगीता तिवारी और अवधेश मिश्रा ने बिहार के कई शहरो में दर्शको से सीधा संवाद स्थापित किया . दर्शको को आकर्षित करने के लिए उन्हें ढेरो उपहार दिए जा रहे हैं . यही नहीं बिहार की भवन निर्माण कंपनी गृह वाटिका फिल्म देखो इनाम पाओ योजना के तहत उपहार स्वरुप साइकिल प्रदान कर रही है .  सुपर स्टार रवि किशन के अनुसार   धुरंधर - द शूटर मुख्य रूप  से  छात्र राजनीति पर आधारित फिल्म है जिसमे वो एक अपराधिक प्रवृति के नेता अवधेश मिश्रा के करीबी की भूमिका में हैं . इसके अलावा फिल्म में उनके अलग अलग कई शेड्स हैं . रवि किशन के साथ ही ए बलम  परदेसी से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुवात करने वाली संगीता तिवारी फिल्म में शिवानी दिक्षित नाम की छात्रा की भूमिका में हैं जो एक बाहुबली के खिलाफ चुनाव लडती है  भोजपुरिया खलनायिकी के सिरमौर अवधेश मिश्रा ने अपने किरदार के बारे में बताया की फिल्म में वो बाहुबली दया शंकर मांझी के किरदार में हैं ,  फिल्म के गीतकार संजय कबीर, जीतू यादव व एस . कुमार हैं जबकि संगीत गुनवंत सेन का है . फिल्म की कथा व संवाद सभा वर्मा के हैं जबकि पटकथा गुनवंत सेन का है .   बहरहाल मूह के बल गिरती फिल्मो के बीच बिहार में रवि किशन की धुरंधार्गिरी जोरो पर है . 

मंगलवार, 18 जून 2013

दर्शको को भाया - दिलदार सांवरिया

भोजपुरी फिल्मो के हॉट केक के नाम से मशहूर और मात्र दो साल में ही २८ फिल्मो में अभिनय का अनूठा रिकोर्ड बनाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह और नए अभिनेता यश कुमार के अभिनय से सजी फिल्म दिलदार सांवरिया   को बिहार के दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं . इसी शुक्रवार रिलीज़ हुई इस फिल्म को अच्छी शुरुवात मिली है . कुछ सिनेमाघरों में तो इस फिल्म की शुरुवाती कलेक्शन कई बड़ी और हिट फिल्मो से भी अधिक है . बिहार में फिल्म के वितरक और भोजपुरी फिल्मो के जाने माने निर्माता आलोक कुमार के अनुसार फिल्म की मेकिंग इस फिल्म को आम भोजपुरी फिल्मो से अलग करती है . उन्होंने आगे कहा की नए अभिनेता यश कुमार को दर्शको ने काफी पसंद किया है . फिल्म के एक्शन दृश्यों में उन्होंने जान दाल दी है, इसी तरह रोमांस और इमोशन में भी उनका जवाब नहीं है . अभिनेत्री अंजना सिंह ने भी पुलिस अधिकारी की भूमिका में काफी अच्छा काम किया है . तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले दीपक शाह निर्मित व विशाल वर्मा निर्देशित उनकी फिल्म दिलदार सावरिया में अंजना की यश के साथ रोमांटिक जोड़ी है .  इस फिल्म के लेखक हैं एस . के . चैहान . फिल्म के एक्शन दृश्यों को निर्देशित किया है दक्षिण भारत के प्रसिद्द फाईट मास्टर वेंकट ने , जबकि इसे कैमरे में उतारा है दक्षिण भारत के ही कैमरामेन सी . जगन ने . दिलदार सावरिया के अन्य मुख्य कलाकारों में प्रसिद्द खलनायक संजय पाण्डेय, अलोक यादव, सोम भूषण , मानवेन्द्र त्रिपाठी, जफर खान, नीलिमा सिंह, सोनिया मिश्रा, रितु सिंह, धर्मेन्द्र, उमाकांत , जैकी और संजय वर्मा है . फिल्म के आयटम डांस को शिल्पी शुक्ला और मल्लिका शाह पर फिल्माया गया है . 

गुरुवार, 6 सितंबर 2012

"देख के "से श्रीवर्धन त्रिवेदी की भोजपुरिया पारी का आगाज़


छोटे पर्दे पर अपने शो "सनसनी "से सनसनी मचा रहे श्री वर्धन त्रिवेदी जल्द ही अपनी पहली भोजपुरी फिल्म देख के से दर्शकों के सामने हाज़िर हो रहे हैं .फिल्म के बारे में उनका कहना है कि --- ये जीवन के महाभारत का वो मोड़ है, जहाँ हर कोई कृष्ण बनने को तैयार है | तलाश है तो एक  अर्जुन की. ये सच्चाई ना केवल आज के युग जीवन पर खरी उतरती है, बल्कि भोजपुरी फिल्मों के संदर्भ में भी ये बात सोलहो आने सच है | आज हर शख्स आँखों में ढ़ेर सारी चिंगारी भरकर एक रौशनी की तलाश में है, लेकिन ये इस चिंगारी को रौशनी में तब्दील करे कौन.. ?? जिंदगी की इसी स्याह-सफ़ेद सच्चाई को फ़िल्मी पर्दे पर पेश करेगी निर्देशक निखिल राज की फिल्म "देख के" | फिलहारमोनिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस भोजपुरी फिल्म से छोटे के स्टार श्रीवर्धन त्रिवेदी और स्वयं निखिल राज बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं | "देख के" कथ्य और शिल्प के लिहाज़ से भोजपुरी सिनेमा में एक नए युग का सूत्रपात करेगी | खटिया-पाटिया और लहंगा-चुनरी के दलदल में धंसी भोजपुरी सिनेमा को वास्तविक संदर्भों से जोड़ने की जो कोशिश "देख के" में देखने को मिलेगी, हो सकता है उससे इस सिनेमा को नए मायने और नयी पहचान मिले..श्रीवर्धन त्रिवेदी और निखिल राज के अलावा इस फिल्म में जहाँ एक ओर जाकिर हुसैन ,वंदना वशिष्ठ ,जीतू शाश्त्री ,हरीश हरिहौत ,और महेंद्र मेवाती जैसे मंझे हुए कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर अवधेश मिश्रा ,श्री कंकानी,के.के.गोस्वामी और प्रकाश जैश जैसे खांटी भोजपुरिया खिलाड़ी भी इस फिल्म में अपना जौहर दिखाते नज़र आयेंगे..म्यूजिक को लेकर भी इस फिल्म में एक  नया प्रयोग किया गया है .भोजपुरी फिल्मों का म्यूजिक एक संकुचित दायरे में ही डूबता उतराता रहता है ,पहली बार आप भोजपुरी म्यूजिक में क्लासिकल और लोक संगीत  जैसी म्यूजिक शैली की मिठास को बॉम्बे जयश्री और कैलाश खेर ने अपनी आवाज बख्शी है..देख के महज एक फिल्म भर नहीं है बल्कि भोजपुरिया सिनेमा के हालात से उपजे हूक से पैदा हुआ एक प्रतिकार भी है जो निर्देशक  निखिलराज के भोजपुरिया जोश और जूनून को भी दर्शकों के सामने लायेगी .निखिल की इस कोशिश को कुछ इस रूप में देखा जाना चाहिए...
दीया खामोश है मगर का दिल तो जलता है
चले आओ जहां तक रौशनी मालूम होती है ..

शनिवार, 21 जुलाई 2012

दयाल निहलानी की पहली भोजपुरी फिल्म छपरा के प्रेम कहानी


अन्धायुद्ध, गेम्बलर , करम योद्धा जैसी फिल्मे बना चुके व श्याम बेनेगल के सहयोगी दयाल निहलानी ने भोजपुरी फिल्म इंडसट्रीज़ में कदम रख दिया है और उनकी पहली फिल्म छपरा के प्रेम कहानी जल्द ही प्रदर्शन के लिए तैयार होगी. फिलहाल फिल्म की शूटिंग ख़त्म हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है. छपरा की प्रेम कहानी में भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री मधु शर्मा के बीच के प्रेम को दर्शाया गया है, और इन दोनों के प्रेम के दुश्मन बने हैं भोजपुरी के नए लेकिन दमदार खलनायक राजन मोदी. फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों में  ब्रिजेश त्रिपाठी, राजेश जयसवाल,

मेहनाज़, सीमा सिंह, सुरेश शर्मा व नवोदित अपूर्व रतन हैं. फिल्म के निर्माता राजेश जयसवाल व सह निर्माता तनूजा मोदी हैं. लेखक एस.के.चौहान के गीतों को संगीतबद्ध किया है संगीत निर्देशक ओंकार ने.  रवि किशन के अनुसार दयाल निहलानी जैसे निर्देशकों के भोजपुरी फिल्म जगत में जुड़ने से निसंदेह फिल्मो के स्तर में सुधार होगा. दयाल निहलानी ने बताया की कुछ अपने लोगो के संपर्क करने पर उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन करने का फैसला किया . वैसे भी फिल्मो की कोई भाषा नहीं होती. फिल्म जल्द ही प्रदर्शन के लिए तैयार होगी.

गुरुवार, 21 जून 2012

किसी इमेज में बंधना नहीं चाहता - पवन सिंह


भोजपुरिया गायिकी के सिरमौर व भोजपूरी फिल्मो के सुपर स्टार पवन सिंह दो दर्ज़न से भी अधिक सफल फिल्मे देने के बाद अपनी नयी फिल्म ‘राखे ला शान  भोजपुरिया ’ में एक नयी पारी की शुरुवात कर चुके हैं . इस फिल्म से उनके आगे संगीत निर्देशक का भी तमगा जुड़ने वाला है.  उनकी नयी पारी और उनके फ़िल्मी सफ़र पर विस्तृत चर्चा हुई . प्रस्तुत है कुछ अंश -
नयी पारी की शुरुआत ?
यह मेरे करियर की नयी शुरुआत जरूर लग रही है मेरे चाहने वालो को लेकिन  फिल्मों में आने से पहले मेरी पहचान गायक के तौर पर थी. जब मैं अलबम व फिल्मों के लिए गीत गाता था तब म्यूजिक पर ज्यादा ध्यान देता था क्योंकि एक अच्छा संगीत तभी बन सकता है जब इस से जुड़े सभी लोगो की इसमें भागीदारी हो.  जब म्यूजिक मेरी पसंद का होता था तो दिल को बड़ा सुकून मिलता था.  बस, दिल के सुकून के लिए मैं म्यूजिक डायरेक्टर बना हूं मुझे ख़ुशी है की इस फिल्म के निर्माता मनोज चौधरी और निर्देशक राजू जी ने मुझे मेरे पसंद का काम सौपा. 
‘राखेला शान भोजपुरिया जवान’ में आपका किरदार?
 ‘राखेला शान भोजपुरिया जवान’ में मेरा कैरेक्टर काफी दिलचस्प है.  जैसा कि इन दिनों बॉलीवुड में देखने को मिलता है कि एक्टर अपनी बॉडी की ज्यादा नुमाइंदगी करते हैं, ठीक वैसा ही कैरेक्टर ‘राखेला शान भोजपुरिया जवान’ में मेरा है. सबको पता है की सन्नी देओल मेरे आदर्श रहे हैं. बचपन से ही उनकी फिल्मो का शौक़ीन रहा हूँ, उनकी हर फिल्मो को कई कई बार देखा है मैंने. मेरी चाहत उनकी ही तरह अपनी बॉडी बनाने की रही है. अब जाकर मुझे यह मौका मिल रहा है.  मिथिला टाकिज जो इस फिल्म का निर्माण कर रही है , के साथ मेरी यह तीसरी फिल्म है . पहली फिल्म थी गुंडईराज और दूसरी डकैत है जो जल्द ही रिलीज़ हो रही है.  फिल्म ‘डकैत’ में मैं पहली बार डकैत की भूमिका निभा रहा हूं.  यह कैरेक्टर काफी चैलेंजिंग हैं. सबसे दिलचस्प बात तो यह है की फिल्म में अनेक ऐसे स्टंट किये हैं मैंने जिन्हें देखकर दर्शक दांतों तले उंगलियाँ दबाने पर मजबूर हो जायेंगे.
डकैत के कैरेक्टर निगेटिव होता है , कैसा अनुभव रहा  ?
मुझे इस कैरेक्टर में कोई बुराई नजर नहीं आयी. हर इंसान में कई गुण और अवगुण होते हैं. किसी की नजर में वो अच्छा होता है तो किसी की नज़र में बुरा . यह डकैत अन्य डकैतों की तरह नहीं है.  वह गरीबों की भलाई करता है तो भ्रष्टाचारियों को लूटता है. यह सच है की  रोमांटिक कैरेक्टर में मेरे दर्शक मुझे ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन  मैं किसी एक कैरेक्टर में खुद को कैद नहीं कर देना चाहता. सच कहूं तो इस कैरेक्टर में काफी मजा आया है।
आपका नया लुक ?
अच्छा लग रहा है. मैं दर्शकों की कसौटी पर इस इमेज में भी खरा जरूर उतरूंगा. मैं बता दूं कि रोमांटिक कैरेक्टर के अलावा भी मैं कई कैरेक्टर कर चुका हूं जिसे दर्शकों ने सराहा है. कलाकार वही होता है जो किसी इमेज में कैद नहीं होता . इसीलिए मैंने हर तरह के रोल किये हैं और समय समय पर अपना लुक भी बदला है
 फिल्म से उम्मीदें ?
मुझे उम्मीद है, दर्शक जितना प्यार पहले वाले पवन सिंह से करते हैं वही प्यार इस डकैत पवन सिंह को भी देंगे। फिल्म में मेरा कैरेक्टर पॉजिटिव है इसलिए ऑडियंस का सपोर्ट अवश्य मिलेगा. 
आपकी गिनती स्टार कलाकारों में होती है कैसा लगता है सुनकर ?
 सच कहूं तो जब कोई मुझे स्टार कहता है तो काफी डर लगता है। ‘स्टार’ शब्द में ‘अहम’ छुपा होता है जिसे मैं स्वीकार नहीं कर सकता.  मैं कलाकार हूं और एक कलाकार सिर्फ और सिर्फ दर्शको के प्यार का भूखा होता है. बचपन से ही खुद के लिए ताली सुनते आया हूँ लेकिन यह ऐसी भूख है जो कभी मिटती नहीं है . दर्शको के दिलो में मेरे लिए प्यार बना रहे यही मेरी दिली तमन्ना है और इसके लिए मैं तन मन से जुडा हूँ . काम मेरी पूजा है जिसे मैं पूरी ईमानदारी से कर रहा हूं।
आपकी प्राथमिकता क्या होगी ?
 यह सच हर कोई जानता है कि मैं नायक से पहले गायक था. अगर मेरी गायिकी नहीं होती तो शायद आज मैं इस मुकाम पर नहीं होता. एक्टिंग के साथ-साथ आज भी मैं फिल्मों व अलबमों में अपना स्वर देता हूं और रही प्राथमिकता देने की बात, तो मेरे लिए पहली प्राथमिकता संगीत ही है क्योंकि वहाँ मेरी आत्मा बसती है उसके बाद ही अभिनय .
आने वाली फिल्मे ?
मेरी आने वाली फिल्मो की संख्या एक दर्ज़न से ऊपर है. सौगंध गंगा मैया की रिलीज़ हुई है जिसे बहुत अच्छी सफलता मिली है . इसके बाद डकैत, रंगबाज़ राजा, डोली चढ़ के दुल्हन ससुराल चली, लावारिस , आंधी तूफ़ान आदि कुछ प्रमुख फिल्मे हैं  और सबमे मेरा किरदार अलग अलग है. हर कलाकार की तरह मुझे भी अपनी सारी फिल्मो से काफी उम्मीदें है.

शनिवार, 21 अप्रैल 2012

अंजना सिंह का एक्शन

भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह को अब तक दर्शको ने हीरो के साथ रोमांस करते और लटके झटके बिखेरते ही देखा है पर अब जल्द ही उन्हें अंजना सिंह के जोरदार एक्शन का भी दीदार होगा . निर्देशक बाली की फिल्म मर्द तांगेवाला में अंजना सिंह पुलिस इन्स्पेक्टर किरण की भूमिका में हैं जिनका आक्रोश  फ़िल्मी गुंडों पर कहर बनकर टूटता है. अपनी अदाकारी से कम समय में ही भोजपुरी फिल्म इंडसट्रीज़  में मुकम्मल स्थान पाने में सफल रही अंजना सिंह मर्द तांगेवाला में ना सिर्फ एक्शन बल्कि विराज भट्ट के साथ रोमांस करते भी नज़र आएगी . विराज भी इस फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं. अंजना सिंह के अनुसार , इस फिल्म में उनकी भूमिका इन्स्पेक्टर किरण नाम की एक पुलिस अधिकारी की है जो कानून के दुश्मनों का डट कर मुकाबला  करती है. यह पूछे जाने पर की क्या दर्शको का दिल लूटने वाली उनकी अदा इस फिल्म में नहीं है ? अंजना ने बताया की फिल्म में भले ही वो पुलिस अधिकारी बनी है पर उसे भी आम लड़की की तरह प्यार होता है इसीलिए उनकी हर अदा उनके प्यार के रूप में दर्शको के सामने होंगी. पिछले दिनों इस फिल्म की शूटिंग संपन्न हुई है. अंजना सिंह की प्रदर्शन के लिए तैयार फिल्मो में लावारिस, देवरा पर मनवा डोले, दिल ले गइल ओढनिया वाली, एक बिहारी सौ पे भारी, वर्दी वाला गुंडा आदि शामिल है .

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2012

चोकलेटी स्टार बना ही मैन

भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक व सुपर स्टार पवन सिंह की छवि सामने आते ही दर्शको के जेहन में मासूम सा चेहरा घूम जाता है जो अभिनेत्रियों के साथ  इश्क फरमाते और जरुरत पड़ने पर गुंडों को सबक सिखाते नजर आते हैं , लेकिन पवन सिंह अब मासूमियत के साथ साथ  अब नए रूप में भी परदे पर नज़र आने वाले हैं. जी हाँ चोलेती बॉय अब ही मैन के रूप में सन्नी देओल के अंदाज़  में अपने ढाई किलो के हाथ से दुश्मनों के छक्के छुडाते  दिखेंगे .  पवन सिंह ने उस कारनामे को अंजाम देने के लिए अपने आप को बहुत तपाया और जिम में पसीना बहाया है. बचपन से ही अभिनेता सन्नी देओल के फैन रहे पवन सिंह बताते हैं की जब भी वो परदे पर सन्नी देओल को देखते थे तब उन्हें ख्याल आता था की वह भी उसी अंदाज़ में गुंडों को मारे, लेकिन गायिकी में मिली लोकप्रियता और फिल्मो में मिली सफलता से वो इतना व्यस्त हो गए और  निर्देशकों ने  उनके चेहरे को देखते हुए उन्हें रोमांटिक रोल देना शुरू कर दिया . उन फिल्मो में भी उन्होंने जबरदस्त एक्शन किया लेकिन अब अवसर आया है अपने रोल मॉडल सन्नी देओल के अंदाज़ को परदे पर उतारने का. उल्लेखनीय है की पवन सिंह मिथिला टाकिज की राजू निर्देशित राखेला शान भोजपुरिया जवान, रवि भूषण की आंधी तूफ़ान सहित लगभग  आधा दर्जन नयी फिल्मो में रोमांस के साथ जबरदस्त एक्शन भी करते दिखने वाले हैं. बहरहाल , भोजपुरी फिल्म इंडसट्रीज  में ही मैन की कमी को पवन सिंह ने पूरा कर दिया है.

गुरुवार, 29 मार्च 2012

भोजपुरिया दर्शकों का दिल जीतने आयी मिस कोलकाता

भोजपुरी फिल्मो की बढती लोकप्रियता ने हर प्रदेश की खुबसूरत बालाओं को अपनी ओर आकर्षित किया है और उन्होंने भोजपुरिया दर्शको का बखूबी दिल भी जीता है . पाखी हेगड़े, मोनालिसा जैसी खुबसूरत और अभिनय की हर कला में पारंगत उन बालाओं में अब एक नाम और जुड़ गया है मिस कोलकाता मोहिनी घोष का , जो जल्द ही भोजपुरिया दर्शको के सामने होंगी निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म प्रेम विद्रोही व विजय तिलक से. बचपन से ही नृत्य की शौक़ीन रही मोहिनी बतौर बाल कलाकार मात्र ५ साल की उम्र में ही बंगला फिल्मो में
काम करना शुरू कर दिया . मिस कोलकाता का खिताब जीतने के बाद बंगला धारावाहिकों और कई फिल्मो में भी उन्होंने अपना हूनर दिखाया.  भोजपुरी फिल्मो में अपने आगमन का श्रेय वो देती हैं भोजपुरी की लोकगायिका व कोलकाता में भोजपुरी के प्रचार प्रसार में जुटी ममता पाण्डेय को. उनके मार्गदर्शन में ही उन्होंने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म विजय तिलक में काम किया . उनके अभिनय से प्रभावित होकर फिल्म के
निर्देशक सनोज मिश्रा और प्रेम विद्रोही के निर्माता अंजनी उपाध्याय  ने उन्हें अपनी अगली फिल्म प्रेम विद्रोही में भी काम करने का प्रस्ताव रखा. इस फिल्म की शूटिंग मई में शुरू हो रही है. फिलहाल कोलकाता में निर्देशन का कोर्स कर रही मोहिनी घोष का इरादा परदे के आगे और परदे के पीछे अपना हूनर दिखाना है. फर्राटे से भोजपुरी बोलने वाली मोहिनी काया वाली मोहिनी इन दोनों फिल्मो के बाद जल्द ही एक और बड़ी भोजपुरी फिल्मो में दिखेंगी.

बुधवार, 21 मार्च 2012

संगीत निर्देशन में भी पवन सिंह

भोजपुरिया लोकगायिकी को विश्वपटल पर महत्वपूर्ण स्थान लाने वाले पवन सिंह ने गायिकी में झंडा बुलंद करने के बाद भोजपुरिया परदे पर अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार पवन सिंह अब जल्द ही नयी भूमिका में दिखेंगे . जी हाँ हमेशा दूसरों की बनायीं धून पर अपनी मधुर तान छेड़ने वाले पवन सिंह अब खुद अपनी बनायीं धून पर ही गाने वाले हैं. पवन सिंह के संगीत निर्देशन में जिस फिल्म के गाने की रिकोर्डिंग शुरू हुई है वो फिल्म है गुंडई राज फेम फिल्म निर्माण कंपनी मिथिला टाकिज की राखेला शान भोजपुरिया जवान . निर्माता मनोज चौधरी की इस फिल्म के निर्देशक हैं श्री राजू जो प्रसिद्द निर्देशक पार्थो घोष के साथ लम्बे समय तक एसोसियेट रहे हैं. पवन सिंह ने अपने छः साल के कैरियर में हजारो गाने फिल्म और अल्बम के लिए गाये हैं जिनके लिए  दर्जनों संगीत निर्देशक ने धुनें तैयार की है यह पहला मौका है जब वो किसी फिल्म की संगीत के लिए धून तैयार करेंगे . इस फिल्म में पवन सिंह मुख्य भूमिका में हैं .

शनिवार, 17 मार्च 2012

डबिंग में नम हुई पवन सिंह की आँखे

अभिनय वो हो जो दिल में उतर जाए , कुछ ऐसा ही हुआ भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार पवन सिंह के साथ उनकी एक फिल्म की डबिंग के दौरान जब दृश्य देख खुद उनकी ही आँखे नम हो गयी . यही नहीं फिल्म के निर्देशक और डबिंग करा रहे साउंड इंजीनियर के मूह से भी वाह निकाल पड़ा .
हाल ही में लम्बे अरसे बाद शूटिंग कर मुंबई पहुचे पवन सिंह निर्देशक देव पाण्डेय की फिल्म लावारिस की डबिंग के लिए ऑडियो लैब पहुचे . दो दृश्य के डबिंग के बाद ही एक दृश्य ऐसा भी आया जब उन्हें अपने मालिक की भूमिका निभा रहे गजेन्द्र चौहान को मरते हुए देखना था . वह दृश्य इतना मर्मस्पर्शी था और उसके संवाद में इतनी करुणा थी की डबिंग के दौरान ही पवन सिंह खुद पर काबू रख नहीं पाए और कुछ देर के लिए डबिंग रोक दी गयी . वहाँ मौजूद निर्देशक देव पाण्डेय ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उस दृश्य को फिल्माए जाने की बात छेड़ दी. देव पाण्डेय के अनुसार हैदराबाद में यह पूरा दृश्य वन टेक में हुआ था , पवन सिंह इस दृश्य में उस दौरान भी वास्तविक लग रहे थे . पवन सिंह की तारिफ करते हुए उन्होंने कहा की गजब की अभिनय क्षमता है पवन सिंह में तभी तो भोजपुरी संगीत और अभिनय दोनों ही दुनिया में उनका डंका बज रहा है. पवन सिंह के अनुसार जब तक दृश्य में ना समाये तब तक अभिनय में सौ फीसदी देना मुश्किल होता है. रही बात आँखे नाम होने की तो हर कलाकार भावुक होता है लेकिन वो कुछ ज्यादा ही भावुक हो गए थे उस दृश्य में. बहरहाल , पवन सिंह के जोरदार अभिनय से सजी लावारिस जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है.

अंजना सिंह की 11 महीनों में 11 भोजपुरी फिल्में

मात्र ११ महीने में ही भोजपुरी फिल्म जगत में अपना मुकम्मल स्थान हासिल करने में कामयाब रही भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक अंजना सिंह के नाम एक नया रिकोर्ड बनने वाला है . लखनऊ की इस शहजादी ने मात्र ११ महीने में ही ११ फिल्मे कर ना सिर्फ अपने अभिनय का जादू बिखेरा है बल्कि अपने शुरुवाती वर्ष में ही भोजपुरी के सारे बड़े सितारों के साथ काम करने का गौरव भी हासिल किया है. अंजना सिंह ने अपने अभिनय की शुरुवात की थी भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन के साथ एक और फौलाद से , जिसकी शूटिंग उन्होंने अप्रैल २०११ में शुरू की थी . फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अंजना की अदाकारी के  चर्चे फिल्म जगत में होने लगे और उन्हें मिला भोजपुरी के नंबर वन निर्देशक राज कुमार पांडे का  साथ जिन्होंने उन्हें अपनी फिल्म ट्रक ड्राइवर में सुपर स्टार पवन सिंह के अपोजिट कास्ट किया. ट्रक ड्राइवर साल २०११ की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही . इन दो फिल्मो के बाद अंजना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उसने पवन सिंह के साथ लावारिस , संतोष मिश्रा निर्देशित रवि किशन, मनोज पाण्डेय अभिनीत कईसन पियवा के चरित्तर बा, भोजपुरिया किंग निरहुआ के साथ एक बिहारी सौ पे भारी, वर्दी वाला गुंडा, खेसारी लाल के साथ दिल ले गिल ओढनिया वाली, देवरा पे मनवा डोले , विराज भट्ट के साथ कर्जा माटी के,  लाल दुपट्टा वाली और एक अनाम फिल्म में काम किया है . इन फिल्मो में फौलाद, ट्रक ड्राइवर और कईसन पियवा के चरित्तर बा रिलीज़ होकर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकी है जबकि लावारिश, एक बिहारी सौ पे भारी , दिल ले गइल  ओढनिया वाली, देवरा पे मनवा डोले की शूटिंग समाप्त हो चुकी है. फिलहाल वर्दी वाला गुंडा की शूटिंग में व्यस्त अंजना की अन्य फिल्मो की शूटिंग भी शुरू होने वाली है. बहरहाल हॉट केक अंजना  की इस नायाब कामयाबी के पीछे उनका काम के प्रति समर्पण और डाउन टु अर्थ वाली इमेज को माना जा रहा है.

Actors who aced the Anti-Hero roles on screen

  Bollywood has always loved its heroes, but it's the anti-heroes, the flawed, unpredictable, and dangerous ones, who often steal the sh...