रेजिडेंट ईविल सीरीज की फिल्मों की ऐलिस यूक्रेन की एक्ट्रेस मिला जोवोविच इस फ्रैंचाइज़ी की फिल्मों के अलावा भी फ़िल्में करती रही हैं। पहली रेजिडेंट ईविल २००२ में रिलीज़ हुई थी। उस समय तक मिला ने जूलैंडर की कटिंका के बतौर शोहरत पा ली थी। अब इस सीरीज की दूसरी फिल्म रिलीज़ होने वाली है। रेजिडेंट ईविल की फिल्मों से पहले मिला ने रिटर्न टू द ब्लू लैगून, चैपलिन, डैजड एंड कन्फ्यूज्ड, द फिफ्थ एलिमेंट, आदि फिल्मों से नाम कमा लिया था। रेजिडेंट ईविल फिल्मों ने मिला को एक्शन ज़ोंबी फिल्मों की ख़ास अभिनेत्री बना दिया। वह ऐलिस का पर्याय बन गई। लेकिन, रेजिडेंट फिल्मों में व्यस्त रहने के बावजूद मिला जोवोविच ने पहली रेजिडेंट ईविल से दूसरी रेजिडेंट ईविल : अपोकैलिप्स के बीच नो गुड डीड और यू स्टुपिड मैन, तीसरी ईविल फिल्म एक्सटिंक्शन से पहले अल्ट्रावायलेट, चौथी फिल्म आफ्टरलाइफ से पहले अ परफेक्ट गेटअवे और द फोर्थ काइंड, रेट्रिबुशन से पहले स्टोन, डर्टी गर्ल, लकी ट्रबल, ब्रिंगिंग अप बॉबी, आदि फ़िल्में तथा रेट्रिबुशन के बाद कैम्बेलिन, सर्वाइवर, अ वारियर टेल और जूलैंडर २ जैसी फ़िल्में की है। अब जबकि रेजिडेंट ईविल फिल्मों को फाइनल चैप्टर के साथ विराम लगने जा रहा है मिला जोवोविच के पास दूसरी फिल्मों के लिए ज़्यादा समय है। यही कारण है कि रेजिडेंट ईविल द फाइनल चैप्टर के अगले साल रिलीज़ होने के बावजूद मिला जोवोविच ने जेम्स फ्रांको की नष्ट देश की कहानी फ्यूचर वर्ल्ड में काम करना शुरू कर दिया है। यह फिल्म फ्रांको की अब तक की फिल्मों से बिलकुल अलग विषय पर है। इसे ब्रूस थिएरी, जे डेविस और जेरेमी चेउंग ने लिखा है। फिल्म का निर्देशन ब्रूस चुंग के साथ खुद फ्रांको करेंगे। जेम्स फ्रांको फिल्म में ख़ास भूमिका भी करेंगे। फ्यूचर वर्ल्ड कुलीन कुल में पैदा के लड़का भयंकर गर्मी, बीमारी और युद्ध से नष्ट होती सभ्यता में खुद को असमर्थ पा रहा है। उसे अपनी बीमार माँ की दवा के लिए वेस्टलैंड की यात्रा करनी है। उसके साथ उसके बॉडीगार्ड हैं। आपस में युद्धरत सेनापतियों ने एक खूबसूरत-जीवंत हत्यारी रोबोट पर नियंत्रण पा लिया है। खबर है कि यह जीवंत रोबोट मिला जोवोविच ही होंगी। फिल्म में गायक-अभिनेता जॉर्ज लेविस जूनियर फिल्म रैटकैचर का किरदार कर रहे हैं। वैसे अभी यह साफ़ नहीं हुई है कि फ्यूचर वर्ल्ड की शूटिंग कब शुरू होगी।
Mila Jovovich लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mila Jovovich लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 19 मई 2016
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey
After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...
-
Actor Gracy Singh's mother, Verjinder Kaur, who was a senior member of Brahma Kumaris, passed away at the age of 70 , last week in N...
-
Chandrakant Singh’s ‘Six-X’ tells six stories of six couples including Ashmit Patel and Sofia Hayat.‘Bigg Boss’ fame Sofia Hayat marks her ...
-
Municipal Corporation of Greater Mumbai (MCGM) has tied up with India’s no 1 wildlife channel Animal Planet to sensitize citizens of ...
