Marilyn Monroe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Marilyn Monroe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 23 अप्रैल 2017

बिक्री के लिए मर्लिन मोनरो का घर

हॉलीवुड की सबसे विवादस्पद और कामुक अभिनेत्री मर्लिन मोनरो का ब्रेंटवुड स्थित घर बिकाऊ है।  इस घर को ६.९ मिलियन डॉलर के आधार मूल्य पर बेचा जा रहा है।  मर्लिन मोनरो ने यह घर अपने तीसरे पति आर्थर मिलर से तलाक़ लेने के बाद खरीदा था। इस घर को उन्होंने ६७ हजार डॉलर में खरीदा था। उस समय उनकी आखिरी फिल्म, जॉन हूस्टन निर्देशित और क्लार्क गेबल और मोंटगोमेरी क्लिफ्ट के साथ द मिसफिट्स  (१ फरवरी १९६१ को रिलीज़) बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई थी।  इस घर को खरीदने के बाद वह यहां ज़्यादा समय नहीं रह पाई। ५ अगस्त १९६२ को केवल ३६ साल की उम्र में उनका निधन हो गया।  मर्लिन मोनरो के इस घर में चार कमरे और चार बाथरूम हैं।  ऐसा नहीं है कि मर्लिन मोनरो का यह घर पहली बार बिक रहा हो।  यह घर कई बार बेचा जा चूका है।  इसमें हर खरीदार ने अपनी पसंद के अनुसार परिवर्तन भी किये हैं।  लेकिन, इसका स्टाइल और फील पुराना ही है।  

#G2 Set to Explode onto Screens on 1st May 2026

On the 7-year anniversary of Goodachari (2018), the makers of G2 amped up the excitement by unveiling power-packed first-look posters of A...