गुरुवार, 18 अक्टूबर 2012

भारतीय खाने की शौक़ीन हैं क्लौडिया

भारतीय मसालों की खुशबू से आज तक कोई भी नही बचा है और यही हाल भारतीय खाने का भी है जो भी एक बार इसका स्वाद चख ले वो इसी का ही होकर रह जाता है. कितने ही पर्यटक यहाँ आते हैं और भारतीय संस्कृति और खाने दोनों के ही दीवाने बन जाते हैं और अपनी ताउम्र यही बिता देते हैं.  ऐसी ही एक जर्मन मॉडल है क्लौडिया सिसला जो की भारत में तो रह ही रही हैं, अभिनय भी हिंदी फिल्मों में कर रही हैं और अब पता चला है कई वो भारतीय खाना विशेष कर दक्षिण भारतीय खाना जैसे इडली और मसाला डोसा की दीवानी हैं. इस बारे में उनका कहना है कि, “मुझे जब भी मौका मिलाता है मैं इडली और मसाला डोसा खाती हूँ मुझे बहुत ही पसंद हैं दोनों, इसके अलावा मुझे रसगुल्ला खाना भी बहुत ही पसंद है.” जर्मनी से सीधा क्लौडिया बिग बॉस के घर में गयी और वहाँ से निकलने के बाद अब वो यहीं इंडिया में बस गयी और अब भारतीय खाना, क्या बात है उनकी कहीं वो अपने देश जर्मनी और उसके खाने का स्वाद तो नही भूल गयी या अपने भारतीय प्रशंसकों को रिझाने की उनकी कोई नयी अदा तो नहीं है यह.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...