गुरुवार, 18 अक्टूबर 2012

दीपिका निभाएंगी गुजराती लड़की का किरदार "रामलीला" में

कॉकटेल की कामयाबी के बाद अब दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्मों में और भी जोर शोर से जुट गयी हैं. दीपिका फिलहाल दो फिल्मों में काम कर रही हैं, अयान मुखर्जी की ये जवानी है दीवानी और संजय लीला भंसाली की रामलीला.
दोनों ही फिल्मों में उनका किरदार काफी अलग है, खासतौर से रामलीला में. रामलीला में दीपिका एक देसी गुजराती लड़की का किरदार निभाते हुए नज़र आएँगी. संजय लीला भंसाली अपने फिल्मों की अभिनेत्रियों को ज़्यादातर एक देसी रूप में पेश करते है. पिछले कई दिनों से दीपिका गुजराती गरबा सीख रही है रामलीला में अपने किरदार के लिए. वो चाहती है कि उनमें बिलकुल गुजराती का लुक आये जब वो गरबा करें फ़िल्म में और ना कि वो फिल्मी लगे.
दीपिका अपने दो फिल्मो में काम करने के अलावा रात को टाइम निकाल रही है और चुप चाप अपने टीम के साथ वो गरबा खेलने और सीखने जायेगी ताकि वो गुजराती संस्कृति को अच्छी तरह से समझ सके. इसके लिए वो खूब मेहनत कर रही है. 
दीपिका एक ऐसी एक्टर है जो हर एक चीज़ को सीखना और जानना पसंद करती है . इससे पहेले भी दीपिका कई बार नवरात्री मंडल में गई है अपने फिल्मो के प्रमोशन के लिए जहाँ ज़्यादातर लोग आजकल मॉडर्न तरीके से खेलते है .
दीपिका संजय लीला भंसाली की रामलीला के अलावा रेस २ और अयान मुख़र्जी की ये जवानी है दीवानी में देखेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...