बुधवार, 13 मार्च 2013

लिबर्टी सिनेमा में होगा लुटेरा का लॉन्च


 
लुटेरा इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी ने निर्देशित किया है। बतौर निर्देशक उड़ान के बाद ये उनकी दूसरी फिल्म है। उड़ान ने समीक्षकों द्वारा काफी प्रशंसा हासिल की थी। एक बार फिर से वो एक क्लासिक फिल्म लेकर आ रहे हैं। लुटेरा रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की असामान्य जोड़ी को लेकर खबर में बनी हुई है। इसमें दोनों की कलाकारों का एक रहस्वादी रूप बुना गया है। फिल्म के निर्माता इसे बड़े पैमाने पर लॉन्च करने की योजना में जुट गए हैं। लुटेरा का थियेट्रिकल लिबर्टी सिनेमा में प्रदर्शित किया जायेगा। लिबर्टी सिनेमा अपने कलापूर्ण रूप और पुराने ज़माने के आकर्षण के बारे में जाना जाता है। निर्माता इस माहौल का इस्तेमाल कर दर्शकों को एक अलग और लुटेरा की दुनिया में ले जाना चाहते हैं। लिबर्टी एक प्राचीन सिनेमाघर है जो कि 1947 में स्थापित हुआ था। ये उन सिनेमाघरों में से है जो कि सबसे पुराना और प्रसिद्ध है साउथ मुंबई में और यहाँ सिर्फ हिंदी फिल्में ही लगती हैं। रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर 15 मार्च को रिलीज़ को रिलीज़ होने वाला है। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है और निर्माण किया है फैन्टम और बालाजी प्रोडक्शन ने।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...