लगातार दो साल से राष्ट्रीय पुरस्कार विजेती अभिनेत्री विद्या बालन जो की अब मेलबर्न फेस्टिवल की एम्बेसडर है ३ मई से इस फेस्टिवल का आरम्भ करेंगी।२०१३ वा फेस्टिवल भारतीय सिनेमा को १०० साल पुरे होने का जशन मना रहा है।इस फेस्टिवल का आरम्भ भारत की सबसे पहली फिल्म "राजा हरिशचंद्र" के प्रदर्शन से हो रहा है।
दिवंगत दिग्गज फिल्मकार "यश चोपड़ा" जी का "लाइफ टाइम अचीवमेंट" पुरस्कार स्वीकार करने श्रीमती पमेला चोपड़ा उपस्थित रहेंगी।यह पुरस्कार यश चोपड़ा जी के भारतीय सिनेमा के प्रति का योगदान और विक्टोरिया से जुडे उनके ख़ास रिश्ते के प्रति स्वीकारा जाएगा। आधिकारिक रूप से बच्चन जी उनकी सुपर हिट फिल्म "दीवार" के प्रदर्शन द्वारा २२ मई को इस फेस्टिवल की समाप्ति करेंगे।
"दी इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबर्न" के अध्यक्ष -मितु भौमिक लांगे के नेतृत्व में हो रहा यह फेस्टिवल इतिहास के लाजवाब भारतीय फिल्मो का आयोजन है।पुरस्कार विजेते निर्देशक तथा बड़े सितारों की मौजूदगी में यह फेस्टिवल संपन्न हो रहा है और "ऑल ऑस्ट्रेलिया बॉलीवुड डांस कॉम्पिटिशन" के जज तथा प्रमुख अतिथि नृत्य निर्देशक फराह खान और प्रभुदेवा उपस्थित रहेंगे।
"दी इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबर्न" के अध्यक्ष मीतू भौमिक लांगे ने कहा,"अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख एम्बेसडर है।बच्चन साहब ने उनके उत्कृष्ट अभिनय से आजतक करोडो दिलो को छु लिया है और इन दो देशो को जोड़ने का यही एक सही माध्यम है।हमे ख़ुशी है की भारतीय सिनेमा के इस अद्भुत धरोहर को मनाने वो यहाँ उपस्थित रहेंगे।
विक्टोरिया की"टूरिज्म और मेजर इवेंट्स मिनिस्टर" आदरणीय 'लुइस एशेर' ने कहा,"अभिनेता अमिताभ बच्चन जी भारतीय सिनेमा के इतिहास के महान अभिनेताओं में से एक है।उनकी उपस्तिथि विक्टोरिया का केवल आकर्षण ही नहीं बल्कि पर्यटन स्थान के रूप में दृश्यता भी बढ़ाएगी।
इतनाही नहीं बल्कि उनके विक्टोरिया के ख़ास पदार्पण से प्रेरित,"ला ट्रोब महाविद्यापीठ " अमिताभ बच्चन जी के नाम पर पि.एच.डी स्कोलरशिप भी शुरू होगी जो की "श्री अमिताभ बच्चन स्कोलरशिप" कहलाएगी और उनके पसंदीदा विषय या माध्यम पर आधारित होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें