गुरुवार, 18 अप्रैल 2013

निर्माता खालिद किदवई का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद।

फिल्म "रामभजन जिंदाबाद" के निर्माता खालिद किदवई ने कहाकि उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म उद्द्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष २००१ में बनी फिल्म नीति में संशोधन का निर्णय लेकर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के कलाकारों, तकनिकी पक्ष के लोगो को व पर्यटन उद्द्योग को बढ़ावा देने की कोशिश की है, जो की सराहनीय है, इस फिल्म नीति के कारण हिन्दी भाषा के साथ ही अवधी, ब्रज, बुन्देली और भोजपुरी जैसे छेत्रीय भाषा की उन्नति होगी।
कुछ दिनों पहले हिंदी फिल्म "रामभजन जिंदाबाद" की पूरी शूटिंग बाराबंकी के आस पास ही लगभग ४५ दिनों में हुई थी, जिसमे उत्तर प्रदेश के सरकारी महकमे से भरपूर सहयोग मिला। इस फिल्म में ओम पूरी, कुलभूषण खरबंदा, जगदीप, नवोदित कलाकार अभय जोशी, श्वेता भरद्वाज, सीमा आज़मी (चक दे इंडिया फेम), जाकिर हुसैन व राम सेठी जैसे अभिनेता हैं।
खालिद जी ने कहा की भविष्य में भी अखिलेश जी के सहयोग से फिल्म जगत को बढ़ावा मिलता रहेगा जिसके कारन प्रदेश के कलाकारों व तकनिकी विशेषज्ञ लोगो को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही साथ पर्यटन उद्योग भी विकसित होगा। निर्माता ने अखिलेश जी को तहे दिल से धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...