गुलशन कुमार और महेश भट्ट निर्मित १९९० की फिल्म "आशिकी" आज भी उसकी प्रेम कहानी और गानों के लिए मशहूर है।इस फिल्म की सफलता के बाद गुलशन कुमार के बेटे 'भूषण कुमार' ने इस फिल्म का सीक्वल फिल्म आशिकी २ बनायी है।
भूषण और महेश जी ने गुलशन कुमार जी को प्यार और सम्मान देकर करीबन २० साल बाद यह सीक्वल बनाया गया और इसकी सफलता की प्रार्थना करने भूषण कुमार वैष्णोदेवी यात्रा पर होकर आए है।इस फिल्म के गाने तो हिट हो गए है और अब इस प्रेम कहानी को हिट करने वैष्णोदेवी के द्वार पर प्रार्थना हो रही है।फिल्म के कलाकार अभिनेता आदित्य रॉय कपूर तथा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्म प्रमोशन्स में व्यस्त होने के कारण नहीं जा सके ।
विशेष फिल्म्स और टी -सिरिस की आशिकी २ यह फिल्म २६ अप्रेल को सिनेमाघरों में आ रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें