इस फिल्म में अर्जुन कपूर दो अलग अवतार में दिखेंगे। फिल्म में उनका डबल रोल है। इस फिल्म से पुराने वक़्त की अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी साशा आगा बॉलीवुड में अपना कदम रखने जा रही हैं। अर्जुन और साशा फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। साशा बिलकुल हॉट अवतार में नज़र आ रही हैं ट्रेलर में। वो उसमें काले रंग का बिकिनी पहने दिख रही हैं जिसमें वे बेहद आकर्षक लग रही है।
ये शायद से यशराज की पहली फिल्म है जिसके ट्रेलर में बोल्ड और लव मेकिंग दृश्यों को शामिल किया गया है। अभी तक यशराज के फिल्म के ट्रेलर को देखते और ध्यान में रखते हुए, ये उनकी तरफ से एक काफी बोल्ड कदम नज़र आ रहा है।
औरंगजेब में पृथ्वीराज, ऋषि कपूर, जैकी श्रौफ़ और अमृता सिंह भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 17 मई को रिलीज़ होने वाली है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें