रवि किशन, संगीता तिवारी व अवधेश मिश्रा अभिनीत भोजपुरी फिल्म धुरंधर - द शूटर को बिहार में शानदार ओपनिंग मिली है . १२ जुलाई को बिहार के ३२ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले दिन १,८८,२२७ रूपये का नेट व लगभग ३.५० लाख का ग्रोस व्यवसाय किया है जो की भोजपुरी फिल्मो की बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है . साईं चलचित्र इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म की निर्मात्री है रुक्मिणी तिवारी जबकि निर्देशन की कमान थामी है दीपक तिवारी ने . धुरंधर - द शूटर में रवि किशन संगीता तिवारी और भोजपुरिया खलनायिकी के सिरमौर अवधेश मिश्रा के अलावा राजेश अवस्थी, प्रिया गमरे, ब्रजेश त्रिपाठी, बाल गोविन्द आदि मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा तीन अलग अलग गानों पर संभावना सेठ, सीमा सिंह और सुनीता अपना जलवा बिखेरती नज़र आ रही हैं . फिल्म के प्रोमोशन हेतु रवि किशन, संगीता तिवारी और अवधेश मिश्रा ने बिहार के कई शहरो में दर्शको से सीधा संवाद स्थापित किया . दर्शको को आकर्षित करने के लिए उन्हें ढेरो उपहार दिए जा रहे हैं . यही नहीं बिहार की भवन निर्माण कंपनी गृह वाटिका फिल्म देखो इनाम पाओ योजना के तहत उपहार स्वरुप साइकिल प्रदान कर रही है . सुपर स्टार रवि किशन के अनुसार धुरंधर - द शूटर मुख्य रूप से छात्र राजनीति पर आधारित फिल्म है जिसमे वो एक अपराधिक प्रवृति के नेता अवधेश मिश्रा के करीबी की भूमिका में हैं . इसके अलावा फिल्म में उनके अलग अलग कई शेड्स हैं . रवि किशन के साथ ही ए बलम परदेसी से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुवात करने वाली संगीता तिवारी फिल्म में शिवानी दिक्षित नाम की छात्रा की भूमिका में हैं जो एक बाहुबली के खिलाफ चुनाव लडती है भोजपुरिया खलनायिकी के सिरमौर अवधेश मिश्रा ने अपने किरदार के बारे में बताया की फिल्म में वो बाहुबली दया शंकर मांझी के किरदार में हैं , फिल्म के गीतकार संजय कबीर, जीतू यादव व एस . कुमार हैं जबकि संगीत गुनवंत सेन का है . फिल्म की कथा व संवाद सभा वर्मा के हैं जबकि पटकथा गुनवंत सेन का है . बहरहाल मूह के बल गिरती फिल्मो के बीच बिहार में रवि किशन की धुरंधार्गिरी जोरो पर है .
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey
After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...
-
Actor Gracy Singh's mother, Verjinder Kaur, who was a senior member of Brahma Kumaris, passed away at the age of 70 , last week in N...
-
Chandrakant Singh’s ‘Six-X’ tells six stories of six couples including Ashmit Patel and Sofia Hayat.‘Bigg Boss’ fame Sofia Hayat marks her ...
-
Municipal Corporation of Greater Mumbai (MCGM) has tied up with India’s no 1 wildlife channel Animal Planet to sensitize citizens of ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें