शनिवार, 21 सितंबर 2013

“इलिजिय्म” की अभिनेत्री जोडी फ़ॉस्टर ने खोले अपने राज़


अमेरिकन अभिनेत्री जोड़ी फ़ॉस्टर के नाम की इन दिनों काफी धूम मची हुई है क्योंकि उनकी  फिल्म “इलिजिय्मअगले सप्ताह ही रिलीज़ हो रही है. विदेशों में करोडो की कमाई कर चुकी इस फिल्म में वो सचिव देलाकोर्ट का किरदार अभिनीत कर रही हैंसोनी पिक्चर्स की इस फिल्म इलिजिय्म” को निर्देशित किया है निर्देशक नील ब्लोम्कंप ने.   
लोकप्रिय अमेरिकन अभिनेत्री जोड़ी फ़ॉस्टर जोकि तीन साल की उम्र से ही कैमरा का  सामना कर रही हैं  इसके बावजूद भी वो हमेशा ही मीडिया से अपनी दूरी बना कर रहती थी क्योंकि वो अपनी निजी ज़िन्दगी को सबसे अलग छिपा कर रखना चाहती थी. पर पिछले दिनों हुए गौरवपूर्ण गोल्डन ग्लोब अवार्ड के भव्य समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड को स्वीकार करते समय उन्होंने अपनी जिन्दगी के बहुत सारे राज खोल सबके सामने खोल दिए और उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों में  मैं आप सबके सामने कुछ भी कहने में खुद को सक्षम महसूस नही कर रही थी लेकिन अब मुझे  यह महसूस हो रहा है कि मुझे आपसे सब कुछ बांटना चाहिए।
इस अवसर पर जोडी ने अपनी अन्तरंग साथी सिडनी बर्नार्ड की तारीफ़ करते हुए कहा कि सिडनी उनकी सबसे प्यारी साथी है , वो उनके लिए सब कुछ है . हालांकि अब दोनों के बीच कोई रिश्ता नही है लेकिन ८ - १० साल दोनों ने ही बहुत ही बेहतरीन निभाये हैं और दोनों के दो बच्चे भी हैं. एक महिला की महिला से दोस्ती -- प्यार यह दर्शाता है की जोडी लेस्बियन रह चुकी हैंइस अवार्ड समारोह में जोडी ने  अपनी 84 वर्षीय मां, एवलिन 'ब्रांडी' को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जो मानसिक बीमारी डेमेंटिया या मनोभ्रम से ग्रस्त हैं.  

मिस फोस्टर को अपनी पहली नौकरी मिली जब वो महज तीन साल की थी और उसके बाद उन्होंने लगभग 50 फिल्मों में काम किया। फिर जोडी हॉलीवुड की  सबसे सफल सितारों में से एक बन गयीचाहे वह बलात्कार की शिकार सारा टोबीस का किरदार हो ""द ऐक्युजड" या क्लेरिस स्टार्लिंग का, "साइलेंस ऑफ़ द लांबतरह साहसी भूमिकाओं के लिए उन्हें    तीन ऑस्कर अवार्ड, तीन बाफ्टा अवार्ड, तीन गोल्डेन ग्लोब अवार्ड भी मिले हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...