मंगलवार, 24 सितंबर 2013

बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स और डिजाइनिंग फिल्म इलिज़िय्म में


२७ सितम्बर को रिलीज़ हो रही सोनी पिक्चर्स की फिल्म इलिज़िय्म की इन दिनों बहुत चर्चा हो  रही है क्योंकि इसकी कहानी को निर्देशक नील ने दो वर्गों में बंटा हुआ दिखाया है और इसको परदे पर खूबसूरती से पेश करने का जिम्मा यानि फिल्म को डिजाइन करने का जिम्मा निभाया है प्रोडक्शन डिजायनर फिलिप इवे ने फिलिप के सामने कड़ी चुनौती या यूं कह सकते हैं कि मुख्य लक्ष्य था कि वह दो विपरीत वर्गों को कैसे बेहतरीन तरीके से

दिखाये कि इलिज़िय्म पर अमीर और पृथ्वी पर वंचित लोग सच में ही दिखाई दे इस बारें में डिजायनर फिलिप का का कहना है कि बात सीधी है कि दर्शकों को पृथ्वी उतनी ही तबाह और असली लगनी चाहिए जितनी कि इलिज़िय्म की खूबसूरत और स्वच्छ सतह इसके लिए इमारतों को दिखाने के लिए * १२ पैमाने पर इलिज़िय्म  के अन्तरिक्ष स्टेशन के हिस्से में एक ५०* ५० फुट आउटडोर मॉडल बनाये  

मैक्सिको लौस एंजलिस और वैंकोवर जैसे जगहों पर फिल्म   इलिज़िय्म की शूटिंग हुई है साथ ही फिल्म को और भी बेहतरीन दिखाने के लिए विजुअल इफ्फेक्ट का भी भरपूर प्रयोग  किया गया है विजुअल इफ्फेक्ट्स सुपरवाइजर पीटर मुय्ज़र्स बताते हैं कि ३२ टेन स्टूडियो की टीम अनुभव के मामले में बेजोड़ है  उन लोगों ने हमारे जरुरत के हिसाब से ही फिल्म में  विजुअल इफ्फेक्ट्स  देखर खूबसूरत शॉटस  दिये  उनकी ग्राफिक्स क्वालिटी भी बेहतरीन है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...