शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2013

कंगना, कपिल और "रज्जो"


बॉलीवुड हसीना कंगना रनावत इन दिनों व्यस्त है अपनी आने वाली फिल्म "रज्जो" के प्रमोशन में , हाल ही में पहुंची कंगना कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो में अपनी फिल्म रज्जो का प्रमोशन करने , और जब हुआ कंगना का कपिल से मिलन तो शो में मच गई धूम। जहा सबकी टांग खीचने वाले कपिल पर पड़ गई भारी रज्जो कुमारी , हालाँकि कंगना गई थी अपनी १५ नवम्बर को रिलीज होने जा रही फिल्म रज्जो के प्रमोशन के लिए।  जहा उनकी खूबसूरती और दिलकश अदाओं को देखने के बाद कपिल और सिद्धू अपने आप को कंगना के तारीफों  के पुल बाँधने से रोक नहीं पाए।
 सिद्धू पाजी ने तो हद ही कर दी जो आज तक कभी नहीं किया, कंगना के दीदार करने के बाद सिद्धू पाजी खुद स्टेज पर उतर आये,और लगाये रज्जो फिल्म के जुल्मी सोंग पर कंगना के साथ जम कर ठुमके। यही नहीं नवजोत ने तो कंगना से ये तक कह दिया की वो बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की फिल्मो के लिए एक दम परफेक्ट है।  और वही कपिल ने अपने अंदाज में कंगना को खूब परेशान करने की कोशश की ,लेकिन कंगना थी पूरी तरह से अपने रज्जो वाले किरदार में और जमकर किया कामेडी किंग का सामना , आखिर कार कपिल ये भूल गए थे की कंगना की फिल्म रज्जो में कंगना बेहद ही बोल्ड सब्जेक्ट पर बनी इस फिल्म में एक (मुजरे वाली) का किरदार निभा रही है। और वो पूरी तरह से तैयार होकर ही कपिल के सामने आई है , जल्द ही कपिल को भी समझ में गया  जब कंगना ने रज्जो के अंदाज में उल्टा कपिल को ही दे डाला एक बड़ा कम्पटीशन। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...