शुक्रवार, 27 मई 2016

एक अलबेला फिल्म के सॉन्ग लॉन्च पर मौजूद होगी विद्या बालन

अभिनेत्री ​विद्या बालन  ​मराठी फिल्म जगत में फिल्म एक अलबेला से खलबली मचाने को तैयार है।​ गीता बाली और भगवान दादा पर फिल्माया गया सॉन्ग "शोला जो भड़के" यह कई दशकों से लोगो के दिल में बसा हुआ है , अब इस सॉन्ग को पुनः जीवित किया है अभिनेत्री विद्या बालन और अभिनेता मंगेश देसाई ने , इस सॉन्ग और फिल्म के लिए दोनों ने ही खूब मेहनत की है । सॉन्ग के लिए फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने अच्छी रिसर्च और मेहनत की है। शोला जो भड़के यह सॉन्ग १९५१ में आयी फिल्म अलबेला का हिट सॉन्ग है अब यही सॉन्ग विद्या बालन और मंगेश देसाई पर ठीक वैसे ही फिल्माया गया है तथा सॉन्ग के लिए सेट का निर्माण भी हूबहू वैसा  ही किया गया है , अगर आप पुराने अलबेला और एक अलबेला का सॉन्ग देखे तो हैरत होगी की वह बिलकुल एक जैसे है।  शोला जो भड़के सॉन्ग २८ मई शनिवार को मुंबई के पांचसितारा होटल में लॉन्च किया जायेगा , इस लॉन्च पर अभिनेता मंगेश देसाई समेत फिल्म की स्टार कास्ट निर्माता, निर्देशक ​तथा​ ​​विद्या बालन की मौजूदगी खास होगी क्यूंकि वे अभिनेत्री गीता बाली के लुक में दर्शकों के समक्ष होगी। मंगलमूर्ति फिल्म्स प्रस्तुत और किमया मोशन पिक्चर प्रोडक्शन निर्मित तथा शेखर सरटांडेल निर्देशित फिल्म "एक अलबेला" महशूर अभिनेता भगवान दादा के जीवन पर आधारित है​। फिल्म में विद्या ​बालन ​अभिनेत्री गीता बाली के किरदार ​गेस्ट अपीरियंस ​में नजर आने वाली है​ ​ ​तो वही ​इस बायोपिक फिल्म में भगवान दादा के किरदार में अभिनेता मंगेश देसाई नजर आएंगे। ​फिल्म एक अलबेला २४ जून को प्रदर्शित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...