बुधवार, 15 जून 2016

१७ को रिलीज़ होगी फिल्म भूरी

फिल्म भूरी एक ऐसी महिला की कहानी हैं। जो पुरूषों के समाज़ में अपनी जिंदगी जीने के लिये हर सितम झेलती हैं। भूरी जैसी फिल्म की हमारी सोयाइटी में बहुत ज्यादा रेलेवेन्स हैं। ताकि लोगों की सोच बदले और औरत के प्रति मर्दो का नज़रिया बदले। औरत और समाज़ सृष्टि की रचना के आरम्भ में समाज के संचालन की जिममेदारी स्त्री और पुरूष दोनों को समान रूप से थी। उसे एक साथ मिलकर चलाने और बढ़ाने का अधिकार और कर्तव्य दोनों को समान रूप से था। भौरी 
फिल्म की कहानी 23 साल की भूरी की हैं। जिसकी शादी ईंट के भट्ठे पर काम करने वाले एक मज़दूर से होती हैं। जो उम्र में उसके पिता से भी बड़ा हैं। गरीबी और असंतुलित वैवाहिक रिश्ते के बीच में भूरी पिसती हैं। ये फिल्म एक महिला की लाचारी और पीड़ी की कहानी हैं। फिल्म भूरी गांव की एक एैसी लड़की की विचारधारा पर आधारित हैं। जो कई लोग के बीच घिरी हैं, और जब उसके पास बचने का कोई रास्ता नही रहता तो वह खुद की बोली लगा देती हैं। इस फिल्म में पांच गाने हैं। जिसमें से एक आईटम सांग हैं। इस गाने में एंजेल गुप्ता अपदी मदमस्त अदाओं से सबको लुभाती नज़र आयेंगी। फिल्म में शक्ति कपूर, आदित्य पांचोली, रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, मोहन जोशी, मनोज जोशी, कोनिका और एंजल गुप्ता ने काम किया हैं। फिल्म के प्रोडयूसर चन्द्रपाल सिंह हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...