हाल ही में प्रोडूसर
विकी रजनी ने अपनी आगामी फिल्म "मुन्ना माइकल " की अनाउंसमेंट की थी ,
यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म होगी, अभिनेता टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में अहम भूमिका में
नज़र आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग सितम्बर २०१६ से शुरू कर दी जाएगी.
निर्देशक शब्बीर खान
इस पावर पैक एक्शन ड्रामा फिल्म को डायरेक्ट
करेंगे , शब्बीर इससे पहले
हीरोपंती और बागी में टाइगर को डायरेक्ट कर चुके है, यह टाइगर के साथ उनकी तीसरी फिल्म होगी.
चूँकि इस फिल्म की कहानी मुंबई के तीन बत्ती इलाके के लडके की कहानी है,
जिससे डांस में बहुत दिलचस्पी है ,वो माइकल
जैक्सन के डांस परफॉरमेंस को देखकर बड़ा हुआ है और उन्हें ही अपना आदर्श मनाता है,
इस फिल्म के निर्माता निर्देशक फिल्म की
शूटिंग मुंबई के वालकेश्वर इलाके में करने
के लिए बहुत ही ज़्यादा उत्सुक है
टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ तीन बत्ती इलाके में
ही पले बढे हैं, और सूत्रों का
मुताबिक " टाइगर अपने पिता के साथ तीन बत्ती इलाके में विसिट करेंगे
ताकि वे
अपने पिता की
प्रारंभिक जीवन , और
उनके द्वारा किये
गए संघर्ष के
बारे में जान सके।
सूत्रों का मनना है
की "जैकी श्रॉफ सुपर स्टार बनने से
पहले बल्केश्वर के तीन बत्ती इलाके में रहते थे
वे एक माध्यम वर्गीय फैमिली से के सदस्य थे , चूँकि फिल्म यह फिल्म एक ऐसे हीरो की कहानी है,
जो तीन बत्ती इलाके से है, और टाइगर अपने पिता की सहायता से इस इलाके के
बारे में जानना चाहते हैं ताकि वे अपने किरदार को वास्तवि रूप दे सके, जल्द ही
फिल्म के क्रू उस इलाके के परिक्षण के लिए जायेंगे और जैसे ही जगह फाइनल की
जाएगी वैसे ही टाइगर अपने पिता जैकी श्रॉफ के साथ उस इलाके का मुआयना करेंगे, जकी श्रॉफ तो आज भी उस एरिया में आते जाते है
जहां उन्होंने अपना बचपन गुज़ारा है
".

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें