बुधवार, 13 जुलाई 2016

'इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबॉर्न' सम्मानित करेगा ऋषी कपूर को

ऋषि कपूर का बॉलीवुड जगत में शानदार सफर किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं है।यह एक ऐसा सपना है जिसे हर बॉलीवुड अभिनेता जीना चाहेगा।बॉलीवुड़ में एक लंबी पृष्ठभूमि होने के बावजूद ऋषी ने अपना नाम और सम्मान खुद अपनी प्रतिभा के दम पर बनाया है।इसी अभिनय प्रतिभा के चलते आज भी दुनियाभर में उनके लाखों फैंस हैं।इस वर्ष 2016 में ऋषि को 'इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ओफ मेलबॉर्न' में 'एक्सीलेंस इन सिनेमा' के अवार्ड से नवाज़ा जाएगा।यह अवार्ड उन्हें भारतीय सिनेमा में उनकी अनमोल भागीदारी निभाने के लिए प्रदान किया जाएगा।
यह फेस्टिवल का 6वाँ एडिशन है और इस बार फ़िल्म फेस्टिवल की थीम महिला सशक्तिकरण है।इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबॉर्न की शुरआत से ही  फेस्टिवल का मुख्य चेहरा बेहद संजीदा अदाकारा विद्या बालन रही है।इस बार इस फेस्टिवल में अभिनेता ऋषी कपूर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है और उनको भारतीय सिनेमा को नयी ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।इससे पहले यह सम्मान अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों को भी दिया जा चुका है।
इस बारे में बात करते हुए फेस्टिवल की डिरेक्टर मीतू भोंविक लांगे ने बताया," ऋषी कपूर बॉलीवुड के एक बेहद चहेते और शानदार अभिनेता हैं। वह इस टाइटल से सम्मानित होने के लिए बिलकुल सही पसंद हैं।उनकी फिल्में बहुत ही लोकप्रिय और हिट रहीं हैं।वह आज भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं और हर उम्र के लोग उनकी फिल्मों को पसंद करते है।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...