बुधवार, 6 जुलाई 2016

अनिल कपूर ने सिकंदर खेर को फ़ोन पर दिया रोल

सिकंदर खेर ने अपनी पिछली फिल्म तेरे बिन लादेन २ के लिए न सिर्फ लोगो और क्रिटिकस के काफी सराहना  मिली थी बल्कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर भी सिकंदर की एक्टिंग के दीवाने हो गए थे। अनिल कपूर आजकल अपने टीवी शो २४ के वजह से खबरों में बने हुए है, क्योंकि वह एक बार फिर तैयार हैं शो २४ के सीजन २ को लांच करने के लिए। अगर सूत्रों की मानी जाये तो २४ के सीजन २ में दर्शकों को काफी कुछ नया देखने मिलेगा। सिकंदर खेर इस शो में निगेटिव रोल में दिखाई देंगे। सिकंदर कमाल के एक्टर तो है ही, लेकिन उन्हें इस नए रूप में देखकर तो उनके दीवाने ज़रूर ही हो जायेंगे। शो में सिकंदर का लुक बिलकुल अलग है। सिकन्दर ने अपने करैक्टर को एक अलग पहचान देने की भी कोशिश की है। सिकंदर ने यह रोल पाने के लिए लोगो को देख देख कर न सिर्फ गोरखपुरी भाषा सीखी बल्कि अपनी बॉडी लैंग्वेज पर भी काफी काम किया।  जब उन्हें लगा की वह परफेक्ट हो गए है, तक सिकंदर ने अनिल कपूर को फ़ोन लगाया और उनसे फ़ोन पर गोरखपुरी भाषा में बात की, अनिल कपूर इतने इम्प्रेस हो गए की उन्होंने सिकंदर को तभी अपने शो २४ के लिए साइन लिया लिया। सिकंदर की गोरखपुरी ने अनिल कपूर के अलावा शो के डायरेक्टर अभिनय देव और रेंसिल डिसूज़ा को भी काफी प्रभावित कर लिया  है। अपने रोल के बारे में सिकंदर कहते है, "में बहुत  खुश हूँ कि  मुझे २४ जैसे शो का हिस्सा बंनने का मौका मिला, यह शो बाकी शोज के मुकाबले काफी अलग है, और अनिल कपूर सर के साथ काम करने में काफी मज़ा आया. "

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...