बाॅलीवुड की रज्जो, यानी सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द पर्दे पर किक और पंच मारती नजर आएंगी। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अकीरा’ इस शुक्रवार रिलीज होने वाली है। ए. आर. मुरूगदास के डायरेक्शन से सजी इस फिल्म में सोनाक्षी जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखेंगी। तमिल फिल्म ‘मौउना गुरु’ की रीमेक ‘अकीरा’ का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ के साथ सिनेमाहाल में रिलीज किया गया था, जबकि अब यह फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होनेवाली है। ‘अकीरा’ में सोनाक्षी ने एक्शन से भरपूर एक बोल्ड लड़की का किरदार निभाया है। इसमें सोनाक्षी ने एक बागी लड़की का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी इस बागी लड़की के जोधपुर से मुंबई तक के सफर के आसपास घूमती है। कहानी के हिसाब से कॉलेज स्टूडेंट अकीरा (सोनाक्षी सिन्हा) अपनी पढ़ाई करने के लिए मुंबई आती है और पहले गलतफहमी और फिर साजिशों में उलझते हुए उसकी भिड़ंत भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर से हो जाती है। अकीरा अन्याय को न सहन करने वालों में है और उसकी इस जिद के चलते उसे अपने परिवार तक की उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है। इस वजह से उसकी जिंदगी बदल जाती है। पुलिस उसका एनकाउंटर करना चाहती है और फिर उसे पागलखाने भेज दिया जाता है। सोनाक्षी ने इस फिल्म के लिए बाकायदा मिक्स्ड मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है। शायद यही वजह है कि इस ट्रेलर में वे अपनी पिछली फिल्मों की तुलना में ज्यादा फिट नजर आ रही हैं। उनके स्टंट्स फिल्म का प्रमुख आकर्षण होंगे। इस तरह के खतरनाक स्टंट्स सोनाक्षी ने पहली बार की हैं। शायद यही वह वजह है कि जब उनसे पूछा गया कि इस किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए आपके अलावा और कौन अभिनेत्री हो सकती है, तो उन्होंने साफ कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनसे बेहतर कोई इस किरदार को निभा सकती है। सोनाक्षी ने कहा कि डायरेक्टर ए. आर. मुरूगदास को मेरी क्षमता और प्रतिभा पर यकीन था, तभी उन्होंने मुझे यह रोल आॅफर किया और मैं इसके लिए उनका शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कभी भी मुझे फिल्म में हीरोइन की तरह पेश नहीं किया, बल्कि एक अभिनेता की तरह उनका हमेशा मेरे एक्शन सीक्वेंस पर ही ध्यान रहता था। हालांकि, मेरे लिए यह बेहद मुश्किल टास्क था, लेकिन ऊपरवाले की दया से मैं वह सब कुछ करने में सफल रही, जो डायरेक्टर मुझसे अपेक्षा रखते थे। इतनी मेहनत करने के कारण ही अकीरा का यह किरदार मेरी पहली फिल्म ‘दबंग’ के रज्जो के किरदार से कहीं ज्यादा मेरे दिल के करीब है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey
After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...
-
Actor Gracy Singh's mother, Verjinder Kaur, who was a senior member of Brahma Kumaris, passed away at the age of 70 , last week in N...
-
Chandrakant Singh’s ‘Six-X’ tells six stories of six couples including Ashmit Patel and Sofia Hayat.‘Bigg Boss’ fame Sofia Hayat marks her ...
-
Name- Kirti Chandela Age- 20 yrsState- DelhiBody Details:-Height- 5'.5"Weight- 49 kgs Vital Stats- ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें