पिछले दिनों, अन्ना हजारे पर बायोपिक 'अन्ना: किसन बाबूराव
हजारे' फिल्म
का ट्रेलर जारी हुआ। इस फिल्म में किसान बाबूराव हजारे की जिंदगी की सारी
सच्ची घटनाओं को दिखाया जाएगा। उन्हें जिंदगी में
किन-किन चीजों से प्रेरणा मिली, किन-किन लोगों ने उन्हें प्रभावित किया, ये सारी घटनाएं हमें फिल्म में देखने को मिलेंगी। बाबूराव
हजारे जब छोटे थे तो उनकी एक अलग विचारधारा थी और जिंदगी को लेकर उनके बहुत सारे
प्रश्न थे। बाबूराव को अपनी जिंदगी का मकसद उनकी जिंदगी में घट रही घटनाओं से समझ
आता है। शुरुआत में बाबूराव
हजारे इंडियन आर्मी में ड्राइवर थे। इसके बाद उन्होंने सोशल वर्क करना शुरू किया। वह लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने अपनी बात मनवाने के लिए अनशन और श्रमदान का सहारा लिया। फिल्म में यह भी दिखाया गया कि बाबूराव कैसे अन्ना हजारे के रूप में उभरे। लोकपाल बिल के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में
कैसे उन्होंने सरकार से लड़ाई की, यह सारी घटनाएं फिल्म में बखूबी दर्शाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म का निर्माण
राइज पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड और निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है। पहली बार
निर्देशन कर रहे शशांक मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने फिल्म
में अन्ना हजारे का किरदार निभाने के साथ ही फिल्म के डायलॉग और स्क्रिप्ट भी लिखी
है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey
After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...
-
Actor Gracy Singh's mother, Verjinder Kaur, who was a senior member of Brahma Kumaris, passed away at the age of 70 , last week in N...
-
Chandrakant Singh’s ‘Six-X’ tells six stories of six couples including Ashmit Patel and Sofia Hayat.‘Bigg Boss’ fame Sofia Hayat marks her ...
-
Municipal Corporation of Greater Mumbai (MCGM) has tied up with India’s no 1 wildlife channel Animal Planet to sensitize citizens of ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें