"इंडियन प्रिंसेस २०१६ " के ग्रैंड फिनाले में पंजाब मूल की मुम्बई की रहनेवाली दिव्या अग्रवाल ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता की फर्स्ट रनरअप दमनप्रीत कौर और सेकण्ड रनरअप जसलीन कौर आनंद भी संयोगवश पंजाब से है २७ प्रतिभागियों के साथ हुवे रंगारंग फैशन समारोह में दर्शको का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुवात होस्ट मंदिरा बेदी ने की, प्रतियोगिता के लिए बतौर जज बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह , ऋचा मंजरी सिंह ( ग्रैंड डॉटर वी.पी. सिंह ), तारिक चौहान ( को-फाउंडर मरीना होम्स, दुबई ), स्नेहाप्रिया रॉय ( विनर इन्डियन प्रिन्सेस ) और सेलीब्रिटी एस्ट्रोलॉजर संदीप कोचर ने प्रतिभागियों का चुनाव किया। श्री सुनील राणे (चेयरमैन इन्डियन प्रिंसेस एन्ड एक्जीक्यूटिव प्रिसिडेंट अथर्व ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट) के कॉन्सेप्ट और निर्देशन में आयोजित इंडियन प्रिन्सेस एक यूनिक ब्यूटी प्लेजेंट (सौंदर्य प्रतियोगिता) का ऐसा मंच है जो युवा लड़कियों को आधुनिक फ़ैशन की दुनिया में अपनी प्रतिभा को साबित करने का असाधारण अवसर देता है। इंडियन प्रिंसेस २०१६ के संस्करण के लिये कुल २७ प्रतिभागियों का चयन देश के १४ राज्य के महानगरो और शहर जैसे दिल्ली, मुम्बई, मैंगलोर, लखनऊ, पंजाब, लुधियाना, हिमांचल प्रदेश साथ ही अन्तराष्ट्रीय डेस्टिनेशन जैसे दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैण्डस और यूरोप से किया गया। फैशन स्टाईलिस्ट नौशिना शेख ग्रूमिंग सेशंस, फैशन कॅलेंडर शूट्स और फिनाले शो के लिए बार्डरोब का डिजाइन किया । न्यूट्रीशनिस्ट एवं योग एक्सपर्ट प्राजक्ता बॉस के द्वारा ट्रेनिंग फिटनेस सेशंस आयोजित किया जायेगा साथ ही मुम्बई के फैशन कोरियोग्राफर बेन हर डिसूज़ा और सेलिब्रिटी फैशन फोटोग्राफर नील अल्मेडा प्रतिभागियों के निर्देशक और मेंटर रहे । अभिनेत्री डेजी शाह ने तू इश्क मेरा और जी भरके नाचो नाचो गाने पर परफॉर्म किया मोरोक्कन कनाडियन डांसर एवम अभिनेत्री नोरा फतेही अफगान जलेबी और मैनु काला चश्मा से दर्शको का मन मोह लिया , इन्डियन प्रिंसेस २०१४ की विजेता चांदनी शर्मा ने दीवानी मस्तानी और लोकप्रिय डांसर स्कॉरलेट विल्सन ने मन डोला डोला रे गाने पर सयुक्त परफॉर्म किया । इंडियन प्रिंसेस एक आयकॉनिक फैशन इवेंट के साथ ही सामजिक कल्याण के उद्देश्य से भी जुड़ा है इंडियन प्रिंसेस देश के लिए शहीद होनेवाले वीर सैनिकों का सम्मान करता है साथ ही देश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्र में कन्या शिक्षा के सामाजिक सरोकार से जुड़ा है। इन्डियन प्रिन्सेस की खिताबी विजेता कई अंतराष्ट्रीय फैशन मंच जैसे टॉप मॉडल आफ द वर्ल्ड, मिस इंटरकॉन्टिनेंटल , मिस ग्रैंड इंटरनेशनल , मिस टूरिज्म मेट्रोपॉलीटिटन एवम मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल में अपने देश भारत का आधिकारिक प्रतिनिधित्व करती है प्रतियोगिता के अन्य पुरस्कारों में पर्ल अलमेडा (बेस्ट बॉडी ), मयूरी नंदनवार (बेस्ट वॉक ), पूजा शेट्टी (बेस्ट हेयर), प्रिया निनावे (मिस फ़ोटोजेनिक), किरण खोंकर (मिस कांजननिअलिटी ) निशिता पुतनदरे (मिस इंटरनेट ) को विजेता घोषित किया गया।
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016
दिव्या अग्रवाल ने जीता इंडियन प्रिन्सेस २०१६ का खिताब
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey
After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...
-
Actor Gracy Singh's mother, Verjinder Kaur, who was a senior member of Brahma Kumaris, passed away at the age of 70 , last week in N...
-
Chandrakant Singh’s ‘Six-X’ tells six stories of six couples including Ashmit Patel and Sofia Hayat.‘Bigg Boss’ fame Sofia Hayat marks her ...
-
Name- Kirti Chandela Age- 20 yrsState- DelhiBody Details:-Height- 5'.5"Weight- 49 kgs Vital Stats- ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें