शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016

इंडियन प्रिन्सेस २०१६ -ख़िताबी जीत का काउंट डाउन शुरु

भारत के साथ ही  पूरी दुनिया में सौन्दर्य प्रतियोगिता के वार्षिक आयोजन के तौर पर "इंडियन प्रिंसेस"  ने एक महत्वपूर्ण इवेंट की पहचान बनायीं है। मुम्बई के पांचसितारा होटल में  इंडियन प्रिंसेस के सातवें संस्करण के लिए  आयोजित प्रेस वार्ता में फ़ाइनलिस्ट प्रतिभागी, प्रबंधन टीम और खिताब की पूर्व विजेता चाँदनी शर्मा और स्नेहप्रिया रॉय ने प्रतिभागियों और ग्रैंड फ़िनाले से जुडी जानकारी मिडिया के साथ साझा की। प्रतिभागियों के मिडिया इंट्रोडक्शन के साथ ही फिनाले इवेंट का काउंट डाउन भी शुरू हो गया।श्री सुनील राणे (चेयरमैन इन्डियन प्रिंसेस एन्ड एक्जीक्यूटिव प्रिसिडेंट अथर्व ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट) के कॉन्सेप्ट और निर्देशन में आयोजित  इंडियन प्रिन्सेसएक यूनिक ब्यूटी प्लेजेंट (सौंदर्य प्रतियोगिता) का ऐसा मंच है जो युवा लड़कियों को आधुनिक फ़ैशन की दुनिया में अपनी  प्रतिभा को साबित करने का असाधारण अवसर देता है। इंडियन प्रिंसेस २०१६ के संस्करण के लिये कुल २७ प्रतिभागियों का चयन देश के १४ राज्य के महानगरो और शहर जैसे दिल्ली, मुम्बई, मैंगलोर, लखनऊ, पंजाब, लुधियाना, हिमांचल प्रदेश साथ ही अन्तराष्ट्रीय डेस्टिनेशन जैसे दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैण्डस और यूरोप से किया गया है। इन्डियन प्रिंसेस २०१६ के लिए  १४ राज्यो के शहरो में आयोजित ऑडिशन से चयनित २७ प्रतिभागियो को रत्नागिरी स्थित ब्लू ओशियन रिसोर्ट एन्ड स्पा में  ट्रेनिंग और ग्रूमिंग के बाद  १ सप्ताह के लिए प्रोफेशनल कैट वाक ट्रेनिंग, फोटो शूट्स एवम ग्रूमिंग सेशन्स का आयोजन  दुबई में किया जायेगा। फैशल स्टाईलिस्ट नौशिना शेख ग्रूमिंग सेशंस, फैशन कॅलेंडर शूट्स और फिनाले शो के लिए बार्डरोब का चयन करेंगी। न्यूट्रीशनिस्ट एवं योग एक्सपर्ट प्राजक्ता बॉस के द्वारा ट्रेनिंग फिटनेस सेशंस आयोजित किया जायेगा साथ ही  मुम्बई के फैशन कोरियोग्राफर बेन हर डिसूज़ा  और सेलिब्रिटी फैशन फोटोग्राफर नील अल्मेडा प्रतिभागियों के मेंटर रहेंगे। 
इंडियन प्रिंसेस २०१६ का ग्रांड फिनाले मिडल ईस्ट के फैशन कैपिटल यूएई  में २० अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। भव्य कार्यक्रम का संचालन अभिनेत्री मंदिरा बेदी करेगी। अभिनेत्री डेजी शाह, मोरोक्कन कनाडियन डांसर एवम अभिनेत्रीनोरा फतेही और लोकप्रिय डांसर स्कॉरलेट विल्सन दुबई के ली मेरिडियन होटल में आयोजित कार्यक्रम में लाइव परफ़ॉर्म करेंगी। इंडियन प्रिंसेस एक आयकॉनिक फैशन इवेंट के साथ ही सामजिक कल्याण के उद्देश्य से भी जुड़ा है इंडियन प्रिंसेस देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वीर सैनिकों का सम्मान करता है साथ ही देश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्र में कन्या शिक्षा के सामाजिक सरोकार से जुड़ा है। इन्डियन प्रिन्सेस की खिताबी विजेता कई अंतराष्ट्रीय फैशन मंच जैसे टॉप मॉडल आफ द वर्ल्ड, मिस इंटरकॉन्टिनेंटल, मिस ग्रैंड इंटरनेशनल , मिस टूरिज्म मेट्रोपॉलीटिटन एवम मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल में अपने देश भारत का आधिकारिक प्रतिनिधित्व करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...