शनिवार, 12 नवंबर 2016

स्टार बन कर भूल गए अपने हमसफ़र !

हिंदी  फिल्मों में रोमांस की अजब महिमा है।  कोई एक्शन या कॉमेडी फिल्म तक रोमांस से महरूम नहीं।  इनके हीरो हीरोइन मौका मिलते ही देशी विदेशी धुनों पर बदन थिरकाने लगते हैं।  ऐसी रोमांस फिल्मों के सितारे भी रोमांस में डूबे होते हैं।  किशोरावस्था में आते आते इन्हें इश्क़ की हवा सहलाने लगाती है।  किसी का बॉय फ्रेंड तो किसी की गर्ल फ्रेंड बगलगीर नज़र आने लगती हैं। बॉलीवुड फिल्मों का स्टार बनने से पहले इन स्टार  पुत्र और पुत्रियों की पहचान अपनी गर्ल फ्रेंड्स या बॉय फ्रेंड्स के साथ ही होती है।  लेकिन, ज्यों ही यह बॉलीवुड में सफलता की सीढियां चढने लगते हैं तब......! तमाम ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने स्टारडम की दौड़ में सफलता हासिल करते ही अपने हमसफरों को धता दे दी।  हाथ छोड़ कर बड़ी तेज़ी से आगे बढ़ गए।  आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों, उनके रोमांस और अलगाव के बारे में -
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण रोमांस से पहले
रणबीर  कपूर और दीपिका पादुकोण का रोमांस शादी की हद तक पहुंचा था। दीपिका पादुकोण ने अपनी लंबी गर्दन पर रणबीर का नाम गुदवा लिया था।  इन दोनों का रोमांस किस हद तक सुर्ख था, इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि इन दोनों की जोड़ी वाली फ़िल्में बचना ऐ हसीनों और ये जवानी है दीवानी बड़ी हिट फ़िल्में साबित हुई।  लेकिन, समय के साथ यह जोड़ी टूट गई।  लेकिन, शायद इन दोनों को अलग होना ही था।  क्योंकि, इन दोनों ने ही अपने स्ट्रगल के दिनों के साथी को धता बता दी थी।  रणबीर कपूर जब स्टारडम पाने के लिए अपने जूते कस रहे थे, उस समय उनके साथ अवंतिका मलिक थी ।  पांच साल
तक रोमांस चला दोनों का।  लेकिन,  जैसे ही रणबीर कपूर सोनम  के साँवरिया बने, उन्होंने अवंतिका का हाथ छोड़ दिया।  अवंतिका ने भी जल्द ही सम्हल कर अभिनेता इमरान खान को अपना लाइफ पार्टनर  चुन लिया।  कुछ ऐसा ही दीपिका पादुकोण ने निहार पंड्या के साथ भी किया था।  निहार भी एक्टर बनना चाहते थे। दीपिका और निहार साथ ही संघर्ष कर रहे थे।  लेकिन, पहली सफलता दीपिका पादुकोण को मिली फिल्म ॐ शांति ॐ के साथ।  इसके बाद दीपिका पादुकोण ने निहार पांड्या का हाथ झटक कर अपनी अगली फिल्म बचना ऐ हसीनों के हीरो रणबीर कपूर का हाथ थाम लिया।  


अक्षय कुमार और शाहिद कपूर से पहले प्रियंका चोपड़ा
मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म अंदाज़ से पहली बार सफलता का स्वाद चखा था। इन दोनों ने मुझसे शादी करोगी, ऐतराज़, वक़्त : द रेस अगेंस्ट टाइम और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में गर्मागर्म रोमांस किया।  लेकिन, इन दोनों की बढाती नज़दीकियों पर अक्षय की पत्नी को सख्त ऐतराज़ था।  परिणाम स्वरुप अक्षय और  प्रियंका का अलगाव हो गया।  प्रियंका शाहिद कपूर से जुड़ गई।  लेकिन, इन्ही प्रियंका चोपड़ा ने कभी असीम मर्चेंट को झटका दिया था।  असीम मर्चेंट कठपुतली, बुलेट एक धमाका और द ट्रेन: सम लाइन्स शुड नेवर बी क्रॉस्ड जैसी फिल्मों के अभिनेता थे।  असीम मर्चेंट जब मॉडलिंग कर रहे थे, उस समय प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड खिताब के लिए तयारी कर रही थी।  उस समय असीम को प्रियंका के साथ हर जगह देखा जा सकता था।  लेकिन, जैसे ही प्रियंका मिस वर्ल्ड बनी, उन्होंने  असीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
इन्होंने धता बताई मॉडल  मित्रों को
अनुष्का शर्मा, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपने संघर्ष के दिनों में अपने मॉडल दोस्तों के साथ रोमांस के लिए चर्चित हुआ करते थे।  अनुष्का शर्मा तो बैंगलोर से मॉडल जोहेब युसूफ के साथ मुंबई आई थी, अपने बॉलीवुड के सपने पूरे करने।  युसूफ को न तो सफलता मिली, न उनमे धैर्य ही बचा।  वह वापस बैंगलोर चले गए।   अनुष्का शर्मा को शाहरुख़ खान के साथ मौका मिल गया।  इस सफलता के साथ ही अनुष्का बैंगलोर के साथ साथ ज़ोहेब को भी भूल गई।  गुरु के निर्माण के दौरान अभिषेक बच्चन एक मॉडल एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा के साथ रोमांस कर रहे थे।  उस समय तक अभिषेक बच्चन अपनी लगातार फ्लॉप फिल्मों के कारण फ्लॉप एक्टर शुमार कर लिए गए थे।  गुरु के दौरान उनकी नज़रे ऐश्वर्या से चार हुई।  गुरु भी हिट हो गयी।  अभिषेक बच्चन ने दीपानिता को भुला कर ऐश्वर्या से शादी कर ली।  ऐश्वर्या भी कहाँ पीछे थी।  जब वह मिस वर्ल्ड और ग्लैमर
वर्ल्ड में अपना मुकाम  बनाने की ज़द्दोज़हद में थी, उनके साथ राजीव मूलचंदानी दिखा करते थे।  दोनों ही मॉडलिंग में नाम कमाना चाहते थे।  इन दोनों ने कुछ फोटो शूट साथ किये भी।  अब यह बात दीगर है कि बड़ी कामयाबी ऐश्वर्या राय को मिली।  उन्होंने राजीव का दामन झटक कर सलमान खान को थाम लिया।   ऐश्वर्या के साथ मिस यूनिवर्स बनी थी लारा दत्ता।  लारा दत्ता मॉडलिंग और मिस इंडिया में अपना भाग्य आजमा रही थी।  उस समय उन्हें सपोर्ट कर रहे थे भूटान से आये मॉडल केली दोरजी।  केली ने खूब दोस्ती निबाही।  लारा को आगे बढ़ने में मदद की।  मिस यूनिवर्स बनाते ही लारा को पंख लग गए।  वह भारत से ज़्यादा विदेश में रहने लगी।  दोरजी के साथ उनके सम्बन्ध तनावपूर्ण हो गए।  जल्द ही दोनों के रास्ते बदल गए।
अर्जुन कपूर हुए मोटापे का शिकार
अर्जुन कपूर का किस्सा दिलचस्प है।  उन्होंने अपनी किसी गर्लफ्रेंड को डंप नहीं किया, बल्कि गर्लफ्रेंड ने उन्हें डंप कर दिया।  कारण था अर्जुन कपूर का मोटापा।  १८ साल के अर्जुन कपूर १४० किलो के थे।  वह  सलमान खान की बहन अर्पित खान को डेट कर रहे थे।  उनकी दो साल तक कोर्टशिप चली।  लेकिन, अर्जुन के मोटापे से परेशान अर्पित ने उन्हें दो साल में ही अलविदा कह दी।  इस अलगाव ने अर्जुन कपूर के जीवन में भारी बदलाव किया।  उन्होंने अपना वजन काफी कम किया और यशराज बैनर की फिल्म इशकजादे से फिल्म एक्टर बन गए।
नील नितिन मुकेश ने छोड़ा प्रियंका को !
गायक मुकेश के पोते नील नितिन मुकेश ने डिज़ाइनर प्रियंका भाटिया को लंबे समय तक डेटिंग की।  फिर दोनों ने मंगनी भी कर ली।  इसी के बाद नील को फ़िल्में मिलने लगी। उन्हें लगा कि उनका करियर डिज़ाइनर प्रियंका से काफी अलग है।  इसके साथ ही नील ने प्रियंका से अपनी मंगनी तोड़ ली।
कंगना और अध्ययन के अलगाव की मिस्ट्री का राज
कंगना रनौत काफी  पहले फिल्मों में नाम कमाने के लिए मुम्बई आ गई थी।  उन्हें दरकार थी इंडस्ट्री में दोस्तों की।  ऐसे में उनके काम आये अध्ययन सुमन।  एक्टर शेखर सुमन के इस बेटे का रुझान भी फिल्मों की ओर था।  दोनों की जोड़ी जम गई।  अध्ययन ने कंगना को इंडस्ट्री में दोस्त ढूंढने में काफी मदद की।  इस का नतीजा था कि कंगना को फिल्म गैंगस्टर मिल गई।  यह फिल्म सुपर हिट ही।  उधर दो साल बाद अध्ययन सुमन फ्लॉप फिल्म हाल ए दिल में नज़र आये।  हालाँकि, कंगना ने अध्ययन के साथ फिल्म राज़ : द मिस्ट्री कंटिन्यूज़ की।  लेकिन, तब तक दोनों की राह अलग हो चुकी थी।  कंगना द्वारा खुद को छोड़े जाने की कसक अध्ययन सुमन के हालिया इंटरव्यूज में सुनने को मिलती है।
यह जवानी है दीवानी (रणबीर-दीपिका)

निहार पंड्या के साथ दीपिका पादुकोण 

इमरान खान और अवंतिका मालिक 

अर्जुन कपूर जब मोटे थे अर्पिता खान के साथ 

ऐश्वर्या राय और राजीव मूलचंदानी 

अनुष्का शर्मा और जोहेब युसूफ 

असीम मर्चेंट के साथ प्रियंका चोपड़ा 

कंगना रानौत और अध्ययन सुमन 

लारा दत्ता और केली दोरजी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...