मंगलवार, 20 दिसंबर 2016

स्टारडस्ट अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड स्टार्स की डस्ट !

स्टारडस्ट अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड स्टार्स की डस्ट !
इस साल के सैनसुई कलर्स स्टारडस्ट अवार्ड्स २०१६ में चार फिल्मो का जलवा बिखरा।  ऐ दिल है मुश्किल, सुल्तान, नीरज और कपूर एंड संस को तमाम बड़े अवार्ड्स मिले।  स्टारडस्ट ने अमिताभ बच्चन को फिल्म पिंक के लिए बेस्ट एक्टर ऑफ़ द ईयर अवार्ड दिया गया तो रेखा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।  फोटोग्राफर से फिल्म निर्माता बने अतुल कस्बेकर की फिल्म नीरजा ने बेस्ट डायरेक्टर के अलावा बेस्ट एक्ट्रेस सोनम कपूर का अवार्ड भी जीता।  एडिटर्स चॉइस बेस्ट एक्टर अवार्ड फैन के लिए शाहरुख़ खान को गया। क़्वान्टिको और बेवॉच जैसे हॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल आइकॉन ऑफ़ द ईयर अवार्ड से नवाज़ा गया।  फिल्म सुल्तान साल की श्रेष्ठ फिल्म मानी गई तो इसकी नायिका अनुष्का शर्मा ने सुलतान के साथ ऐ दिल है मुश्किल के लिए भी श्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता।  सरबजीत में  ऐश्वर्या राय बच्चन का अभिनय मोस्टआइकोनिक परफॉरमेंस ऑफ़ द ईयर माना गया।  नीरजा के लिए सोनम कपूर एडिटर्स चॉइस अवार्ड की हकदार बनी।  ऐ दिल है मुश्किल के डायरेक्टर करण जौहर बेस्ट डायरेक्टर माना गया। उन्हें यह अवार्ड सलमान खान की प्रेमिका लूलिया वंतूर ने दिया। बेस्ट सुपर स्टार ऑफ़ नेक्स्ट जनरेशन वरुण धवन माने गए।  नीरजा के खलनायक जिम सरभ बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के हक़दार बने।  कपूर  एंड संस के ऋषि कपूर और नीरजा की शबाना आज़मी को सपोर्टिंग रोल का पुरस्कार मिला।  स्टारडस्ट अवार्ड्स में सितारों की भरमार थी।  शाहरुख़ खान के साथ सलमान खान  नज़र आये तो रणबीर कपूर भी जलवाफरोश थे।  परिणीति चोपड़ा, सोनम कपूर और सुशांत सिंह राजपूत अलावा बच्चन परिवार की मौजूदगी ख़ास थी।  






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...