अपने तीन दशक के
शानदार करीयर में पहली बार कोरियोग्राफर-गायक शामक दावर एक मराठी फिल्म के लिए
कोरीओग्राफी करते हुए नजर आनेवाले हैं। फैशन डिजाइनर से निर्देशक बने विक्रम फडनीस
की पहली फिल्म हृदयांतर के एक गीत की कोरीओग्राफी शामक डावर ने की हैं। इस बारे में विक्रम फडनीस बताते हैं, “मेरे लिए यह सम्मान
की बात हैं कि शामक दावर मेरे फिल्म में एक गाने की कोरीओग्राफी
कर रहें हैं। मैं उन्हे पिछले २५ सालों से जानता हूँ। हमारे इतने सालों के मजबूत रिश्ते की वजह से
शामक इस फिल्म का हिस्सा होने के लिए तैयार हो गयें। वह फिल्म में खुद की ही
भुमिका निभातें हुए नजर आयेंगें। हमने हाल ही में उनके द्वारा कोरीओग्राफ किया हुआ
गाना पिक्चराइज किया हैं। यह कॉन्सर्ट गाना बखुबी से उभर कर आया हैं।" शामक दावर और विक्रम फडनीस का आपस में अच्छा तालमेल हैं। विक्रम की डेब्यु फिल्म के लिए कोरीओग्राफी करते वक्त की खुशी महसूस करतें हुए शामक बतातें हैं, “जब विक्रम ने मुझे फिल्म के लिए पूछा तो मैंनें तुरंत फिल्म के लिए हाँ कर दी। मेरे तीस साल के करीयर में मैंने एक भी मराठी फिल्म के लिए कोरीओग्राफ नही की हैं। मैं हमेशा से ही बॉलीवूड के साथ जुडा हुआ हूँ। विक्रम मेरा काफी अच्छा दोस्त हैं। और सिर्फ उसी के लिए मैंने यह चुनौती स्वीकार की। कोरीओग्राफर को विक्रम अपने तरीके से गाने का निर्देशन करने की पूरी छुट देतें हैं। जिसकी वजह से एक कलाकार को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलता हैं।“ विक्रम फड़नीस प्रोडक्शन्स और यंग बेरी एन्टरटेन्मेंट द्वारा बनाई जा रहीं फिल्म हृदयांतर एक भावनात्मक फिल्म हैं। जिसमें मुक्ता और सुबोध भावे मुख्य भुमिका निभा रहें हैं। गीत की शूटिंग के लिए सेट पर डावर ने विक्रम को नटराज की मूर्ति भेंट की। विक्रम कहते हैं, "नटराज की मूर्ति पा कर मैं काफी खुश हो गया। एक कलाकार के लिए नटराज की मुर्ती काफी
अहमियत रखती हैं। उनका यह यादगार तोहफा मेरे लिए प्यार और पवित्रता का प्रतीक हैं।“
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey
After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...
-
Actor Gracy Singh's mother, Verjinder Kaur, who was a senior member of Brahma Kumaris, passed away at the age of 70 , last week in N...
-
Chandrakant Singh’s ‘Six-X’ tells six stories of six couples including Ashmit Patel and Sofia Hayat.‘Bigg Boss’ fame Sofia Hayat marks her ...
-
Name- Kirti Chandela Age- 20 yrsState- DelhiBody Details:-Height- 5'.5"Weight- 49 kgs Vital Stats- ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें