शनिवार, 4 फ़रवरी 2017

रियलिटी टीवी पर अपनी पहली मेहमान भूमिका में उतर कर जोनिता गांधी ने बिखेरा जलवा

कनाडा में पली-बढ़ी जोनिता गांधी हमेशा से ही भारतीय गीत-संगीत से जुड़ी रही हैं।उन्होंने अपने पिता द्वारा स्थापित एक स्थानीय भारतीय बैंड के लिए सात साल की उम्र से ही परफॉर्म करना प्रारंभ कर दिया था। यद्यपि उनका मुख्य लक्ष्य स्वास्थ्य विज्ञान और बिजनेस में अपनी डिग्री की पढ़ाई पूरी करने पर केंद्रित था,फिर भी वह अपनी पूरी युवावस्था के दौरान बॉलीवुड की फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों की बराबर खोज-ख़बर रखती थीं।आकाश गांधी के साथ मिलकर बनाए गए अपने पहले ही वीडियो से, जो वायरल हो गया था, उनकी यूट्यूब पर उपस्थिति सर्वत्र महसूस की गई।इस वीडियो ने उन्हें यूट्यूब की युवा सनसनी के रूप में ख्याति दिलाई। यूट्यूब पर लाइव प्रोग्रामों से शुरू करके अब उनके बॉलीवुड गीत चार्टबस्टर बन गए हैं। इनमें द ब्रेक अप सॉंग’,‘गिलहरियांऔर सौ तरह केजैसे गाने शामिल हैं।  
जोनिता ने नेशनल टीवी पर दिखाए जाने वाले रियलिटी शो द व्वाइस इंडियाके लिए हाल ही मेंफरफॉर्म किया है। यह पहला मौका होगा जब वह किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी।इस शो के पैनल में कोच सलीम (मर्चेंट), कोच नीति (मोहन), कोच शान और कोच बेनी (दयाल) जैसे दिग्गज शामिल हैं, जिन्होंने जोनिता के प्रदर्शन की तारीफों के पुल बांध दिए। जोनिता ने यह प्रदर्शन टीम सलीम के प्रतिभागी यशोधन के साथ मिलकर प्रस्तुत किया।पैनल के सलीम, बेनी और नीति के साथ तो वह नियमित रूप से काम करती हैं लेकिन आख़िरकार शान से मिलकर उनकी ख़ुशियों का ठिकाना नहीं था। इस शो में जोनिता का गेस्ट एपियरेंस था जिसमेंउन्होंने दंगल फिल्म के अपने गाने गिलहरियांका मिश्रण प्रस्तुत किया। इसके अलावा स्टेज पर उन्होंने मधुमती फिल्म के क्लैसिकल गीत दिल तड़प-तड़प के दे रहा है ये सदाकी प्रस्तुति भी दी। स्लीम की टिप्पणी सुनकर जोनिता का दिल बल्लियों उछलने लगा क्योंकि सलीम का कहना था कि यशोधन के साथ दिया गया उनका परफॉर्मेंस इस सीजन के सबसे रोमांटिक प्रदर्शनों में से एक था! 
यह एपीसोड कई संगीत सितारों से जड़ा हुआ है। इनमें रिचा शर्मा, आदित्य नारायण, दिव्या कुमार और मास्टर सलीम जैसे सूरमा शामिल हैं।जोनिता कहती हैं, “द व्वाइस इंडिया पर परफॉर्म करते हुए मेरा समय कमाल का रहा। अपने शुरुआती दिनों से ही मैं भारतीय रियलिटी टीवी कार्यक्रम बहुत देखा करती थी। आख़िरकार बीते साल कुछ बॉलीवुड हिट्स देने के बाद एक गेस्ट परफॉर्मर के रूप में इसका हिस्सा बनकर वाकई रोमांच का अनुभव हो रहा है।मुझे लगता है कि यशोधन ने, जिनके साथ मुझे पार्टनर बनाया गया था, इस एपीसोड में अपनी बहुआयामी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शानदार काम किया है। प्रदर्शन के बाद जिस तरह से वह अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकले और सबको अपने रोमांटिक पहलू से परिचित कराया, वह अद्भुत रहा! मैं ज़्यादा खुलासा तो नहीं करना चाहती लेकिनइतना ज़रूर कहूंगी कि इस वीकेंड में जब इस एपीसोड का छोटे परदे पर प्रसारण होगा तो लोगों को यकीनन बहुत मज़ा आएगा। 

ब्लॉकबस्टर लाइव राउंड नामक यह स्पेशल राउंड इस वीकेंड (4 और 5 फरवरी को) प्रसारित होने जा रहा है, जिसमें आपको कई मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन देखने को मिलेंगे और कैमरे के पीछे के कुछ मज़ेदार पलों से भी आपको रूबरू कराया जाएगा!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...