मंगलवार, 9 मई 2017

ओनिर की फिल्म शब का दिलचस्प पोस्टर हुआ लाँच

माय ब्रदर निखील, सॉरी भाई, बस एक पल और आय एम जैसे अलग तरह की बेहतरीन फिल्में बनानेवाले, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्ममेकर ओनिर अब अपनी अगली फिल्म शब को लेकर आने के लिए तैय्यार हैं। दिल्ली जैसे महानगर में घटनेवाली रोमँटिक-ड्रामा कहानी हैं, शब। अभिनेत्री रविना टंडन की इसमें मुख्य भुमिका हैं। रविना के अलावा आशिष बिष्ट और अर्पिता चटर्जी यह दो नयें चेहरें इस फिल्म में देखने मिलनेवाले हैं। अपने सपनों को हासिल करने के लिए और प्यार को ढूंढते हुए विभिन्न शहरों से आये लोगों की यह कहानी हैं। हालही में न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म महोत्सव में इस फिल्म का प्रदर्शन करने के बाद फिल्ममेकर्सने आशिष, अर्पिता और रविना टंडन स्टारर फिल्म शब का दिलचस्प पोस्टर लाँच किया हैं। इन तीन बेहतरीन अभिनेताओं के अलावा फ्रेंच अभिनेता साइमन फ्रैने भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। कुछ अजिब सी परिस्थितीयों में अटके हुए इन किरदारों की यह कहानी हैं। ओनिर के फेवरेट संगीतकार मिथुन और गीतकार अमिताभ एस वर्मा ने फिल्म का संगीत सजाया हैं। और कुमार तौरानी के टिप्स का संगीत फिल्म में हैं। संजय सूरी, ओनीर, भावना तलवार और मोहन टी मुलानी द्वारा उनके बैनर तले एन्टीक्लॉक फिल्म्स, डब्ल्यु एसजी पिक्चर्स और सुर्या वेंचर्स व्दारा बनी शब 30 जून 2017 को रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...