मंगलवार, 27 जून 2017

बारिश में फैशन का नया दौर

मौसम की पहली बारिश में आई एन आई एफ डी इंस्टिट्यूट की नई शाखा का भव्य लोकार्पण किया गया। एम ई टी (मुंबई एजुकेशन ट्रस्ट) के अंतर्गत फैशन की नई शाखा के भव्य शुभारम्भ के मौके पर नरेंद्र कुमार, निशा हरले, पंकज भुजबल, शबीना खान, इमाम सिद्धकी, अनिल खोसला आदि जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। डिजाइनर इमाम सिद्दीक़ी ने छात्रों को स्टेज पर चलना, स्माइल, फोटो पोज देने के संबध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इंस्टीट्यूट से लंदन फैशन वीक में जा रही डिजायनरों को टिप्स देते हुए कहा, 'एवरी डे इज फैशन शो एंड द व‌र्ल्ड इज योर रनवे'। सिर्फ शाहरुख और आमिर ही एक्टर नहीं है दुनिया का हर एक इंसान भी एक्टर है और जिंदगी में अपना रोल निभा रहा है। जो जितना अच्छा रोल निभा रहा है वह उतना ही अधिक सफल है।'
इस सी फेसिंग भव्य संस्थान में वाई-फाई सुविधा से लेस कंप्यूटर लैब, स्पेसियस क्लास रूम, कैंटीन, लाइब्रेरी इत्यादि है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...