आज मशहूर हास्य अभिनेता महमूद की पुण्य तिथि (२३ जुलाई २००४) है। उनका ७१ साल की उम्र में देहांत हुआ था। वह लतीफुन्निसा के एक्टर-डांसर मुमताज़ अली के आठ बच्चों में से दूसरे नंबर के थे। चूंकि, फ़िल्मी पृष्ठभूमि से थे, पिता ४० और ५० के दशक में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम थे, इसलिए उनको अभिनय का चस्का लगना ही था। बॉम्बे टॉकीज की फिल्म किस्मत (१९४३) में उन्होंने अशोक कुमार के बचपन का रोल किया था। फिल्मों में काम पाने के लिए उन्होंने काफी पापड बेले। मीना कुमारी के टेबल टेनिस कोच से वह मीना कुमारी के बहनोई बने। राजकुमार संतोषी के पिता पीएल संतोषी के ड्राइवर बने। मीना कुमारी की बहन मधु से शादी करने के बाद खुद को सेटल करने के लिए उन्होने दो बीघा ज़मीन और प्यासा जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं की। अपने कॉमेडियन के क्षेत्र में घोर प्रतिद्वंद्वी जॉनी वॉकर से उनकी अच्छी छनती थी। अरुणा ईरानी के साथ उनके रोमांस की खबरे शादी तक पहुंची। शुरूआती दौर में अमिताभ बच्चन की मदद करने वाले महमूद ही थे। उन्होंने अपने घर में अमिताभ को कमरा दिया। राहुल देव बर्मन उर्फ़ पंचम दा को पहला ब्रेक छोटे नवाब में महमूद ने ही दिया था। महमूद वास्तव में तमिल ओरिजिन के थे। उनके दादा अर्कोट के नवाब थे। इसीलिए महमूद अपनी फिल्मों के किरदारों में तमिल उच्चारण का बहुधा उपयोग किया करते थे। उन्होंने सात फिल्मों भूत बंगला, कुंवारा बाप, जीनी और जॉनी, दो दिलवाले, एक बाप छह बेटे, जनता हवलदार और दुश्मन दुनिया का निर्देशन किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey
After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...
-
Actor Gracy Singh's mother, Verjinder Kaur, who was a senior member of Brahma Kumaris, passed away at the age of 70 , last week in N...
-
Chandrakant Singh’s ‘Six-X’ tells six stories of six couples including Ashmit Patel and Sofia Hayat.‘Bigg Boss’ fame Sofia Hayat marks her ...
-
Municipal Corporation of Greater Mumbai (MCGM) has tied up with India’s no 1 wildlife channel Animal Planet to sensitize citizens of ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें