गुरुवार, 10 अगस्त 2017

सिल्वर स्क्रीन के राम थे प्रेम अदीब

कश्मीरी पंडित प्रेम अदीब ने अपने १७ साल लम्बे फिल्म करियर में कोई ४४ फिल्मों में अभिनय किया। रामप्रसाद अदीब को अपनी फिल्म रोमांटिक इंडिया उर्फ़ निराला इंडिया में मौक़ा देकर प्रेम अदीब नाम दिया मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा के पिता मोहन सिन्हा ने।  वैसे प्रेम अदीब ने ज़्यादातर धार्मिक फ़िल्में ही की। धार्मिक फिल्मों में भी उन्हें राम की भूमिका में पहचाना गया।  एक समय वह मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रील लाइफ माने जाते थे।  शोभना समर्थ के साथ उनकी राम-सीता जोड़ी के चित्र धार्मिक कलेण्डरों में सजे रहते थे।  लोग उन्हें अपने घरों में टांग कर पूजा किया करते थे।  उन्होंने भरत मिलाप, राम राज्य, राम बाण, राम विवाह, राम नवमी, राम हनुमान युद्ध, राम लक्षमण और रामभक्त विभीषण  जैसी आठ फिल्मों में राम की भूमिका की।  १० अगस्त १९१७ को उत्तर प्रदेश में आजकल के सुल्तानपुर (तब औध) में जन्मे रामप्रसाद अदीब उर्फ़ प्रेम अदीब का निधन २५ दिसंबर १९५९ को सिर्फ ४२ साल की उम्र में हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Actors who aced the Anti-Hero roles on screen

  Bollywood has always loved its heroes, but it's the anti-heroes, the flawed, unpredictable, and dangerous ones, who often steal the sh...