फुकरे कहानी है चार युवा लड़कों की जो कि अपने जीवन में कुछ करने की कोशिश में लगे हैं। इन चार लड़कों का किरदार पुलकित सम्राट, अली फज़ल, मनजोत सिंह और वरुण शर्मा निभा रहे हैं। इन सभी के लिए फुकरे एक बड़ा ब्रेक है। खासतौर से मनजोत और वरुण के लिए।
मंजोत ने ओय लक्की लक्की ओय में अभय देओल के बचपन का किरदार निभाया था जिससे उनकी थोड़ी पहचान बन गयी थी। लेकिन वरुण के लिए ये पहली बार है जब वो फिल्म में काम करते हुए नज़र आयेंगे।
फुकरे फिल्म से दोनों ही कलाकारों को काफी उम्मीद है। उन्हें विश्वास है कि इस फिल्म के बाद उनकी ज़िन्दगी में उनके रेलाशनशिप के समेत अच्छे खासे बदलाव आ जायेंगे। वरुण और मनजोत ने ये स्वीकार किया है कि वे बेहद शर्मीले हैं और इसी वजह से आजतक उनकी एक भी गर्लफ्रेंड नहीं बनी है।
दोनों कलाकार लड़कियों के बीच मशहूर होना चाहते हैं। देखा जाए तो ये भी एक वजह थी कि वो अभिनेता बनना चाहते थे।
वरुण और मनजोत इस बात की आशा कर रहे हैं कि उनकी भी जल्द से जल्द कोई गर्लफ्रेंड बने जिनके साथ वो घूमे-फिरे और अच्छे पल साथ में गुज़ार सकें बाकी जोड़ियों की तरह। दोनों को अपनी लाईफ में गर्लफ्रेंड की कमी महसूस हो रही है।