शाहिद कपूर जल्द ही प्रभु देवा की फ़िल्म नमक में दिखने वाले हैं. नमक के लिए उन्होंने खासतौर से सिर्फ शाहिद को चुना. युवा अभिनेताओं में से प्रभु देवा के दिमाग में जो पहला नाम आया वो सिर्फ और सिर्फ शाहिद का था. सलमान और अक्षय के बाद १०० करोड़ के निर्देशक के साथ काम करने की बारी अब शाहिद कपूर की है. बॉलीवुड में अपने दूसरे ही फ़िल्म से १०० करोड़ तक पहुँचने वाले प्रभु देवा अपनी तीसरी निर्देशित फ़िल्म नमक के साथ जल्द ही आयेंगे. इसके पहले प्रभु ने हिन्दी की दो बड़ी फिल्में वॉन्टेड और राऊडी राठोड का निर्देशन किया था.
शाहिद अपने अभिनय के लिए शुरू से ही काफी जाने जाते हैं. उनके किरदार और उनके अभिनय को दर्शकों ने बेहद सराहा है. उन्होंने अपने किरदार के साथ हमेशा न्याय किया है. नमक में शाहिद बिलकुल ही अलग अवतार में नज़र आयेंगे. प्रभु देवा की फ़िल्म है तो ज़ाहिर सी बात है कि शाहिद का किरदार काफी हट के और ज़ोरदार होगा.
प्रभु अपने फ़िल्म के लिए बहुत सोच समझकर अभिनेता चुनते हैं. ज़ाहिर सी बात है कि उन्होंने अगर शाहिद को चुना है तो उनमें कुछ ख़ास ज़रूर देखा होगा. शाहिद एक अच्छे अभिनेता के साथ साथ एक बहतरीन डांसर भी हैं. वो अभिनेता के तौर पर एक कम्प्लीट पैकेज हैं. प्रभु देवा खुद भी एक बहुत अच्छे डांसर और कोरियोग्राफर हैं. इस वजह से भी उनको शाहिद के साथ काम करने में और मज़ा आएगा.
नमक में शाहिद के साथ सोनाक्षी सिन्हा नज़र आएँगी. इसके पहले सोनाक्षी ने प्रभु की फ़िल्म राऊडी राठोड में अक्षय के साथ काम किया था. शाहिद और सोनाक्षी पहली दफा एक साथ काम करने जा रहे हैं. दोनों ही बहतरीन कलाकार हैं और उनके प्रशंसकों में बेहद उत्सुकता जगेगी अपने पसंदीदा कलाकारों को एक साथ देखने की.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें