मंगलवार, 16 अक्टूबर 2012

शाहरुख़ और कटरीना का रोमांस


यश जी के फिल्मों के गीत हमेशा से काफी चर्चित होते आये हैं. खासतौर से रोमांटिक गाने. उनके गाने आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं जितने पहले हुआ करते थे. उनकी आने वाली फ़िल्म जब तक है जान के संगीत से भी लोगों को काफी उम्मीद है. इस फ़िल्म का एक रोमांटिक गीत रिलीज़ होने जा रहा है और इस गीत को सुनने के लिए सभी बेक़रार हैं. 
इस गाने को रोमांस के किंग शाहरुख़ खान और कटरीना कैफ पर दर्शाया गया है. इसमें दोनों एक दूसरे से रोमांस करते हुए और बेहद नज़दीक दिखेंगे. यश राज के एक सूत्र के हिसाब से दोनों की कैमेस्ट्री ज़बरदस्त है गाने में. शाहरुख़ और कटरीना पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं. उनको साथ देखने की उत्सुकता सभी में है. इस गाने के बोल गुलज़ार साहब ने दिए हैं और ए.आर. रहमान ने संगीत दिया है. इस गाने को बड़ी ही खूबसूरती से लन्दन में शूट किया गया है और आज के प्यार को दर्शाएगा.
जब तक है जान के साथ यश जी ने फ़िल्म निर्देशन में वापसी की है हालाकि उन्होंने ये भी घोषणा कर दी है कि ये उनकी आखिरी फ़िल्म होगी. इससे लोगों के बीच इस फ़िल्म को लेकर और भी उत्सुकता बढ़ गयी है. यही नहीं, इस फ़िल्म के लिए पहली बार यश जी, गुलज़ार साहब और ए.आर.रहमान ने एक साथ काम किया. 
जब तक है जान का पहला गाना चल्ला पहले ही बाहर आ चुका है और ये दूसरा गाना है जो लॉन्च होने वाला है. चल्ला को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं हैं और गाना बहुत बड़ा हिट भी बन चुका है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...