इमरान खान की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म मटरू की बिजली का मंडोला का पहला ट्रेलर आ चुका है. और उसमें इमरान का नया अंदाज़ देखकर सभी हैरान रह गए. असल में कई दिनों से खबरें आ रही थी की इमरान एक नए अवतार में इस फ़िल्म में दिखेंगे. जब इस फ़िल्म का ट्रेलर देखा तो सब के सब दंग रह गए. इमरान वाकई में एक नए रूप में दिखे जो किसी ने सोचा नहीं था. इसी सिलसिले में बधाई देने के लिए उन्हें लगातार फोन और एस एम् एस आते रहे. और इस वजह से भारी तादाद में कॉल और एस एम् एस आने से इमरान का फोन क्रैश कर गया.
मटरू की बिजली का मंडोला विशाल भारद्वाज की फ़िल्म है. विशाल एक नामी निर्देशक हैं और अपनी फिल्मों के लिए हमेशा जाने जाते हैं. उनके फिल्मों का विषय हमेशा से काफी अलग रहा है. उनके फ़िल्म के किरदार भी नए रूप में दिखते हैं. और इस बार इमरान खान एक नए रूप में दिखेंगे. इमरान का ये नया लुक सभी को बेहद पसंद आ रहा है. वो एक देसी लुक में नज़र आ रहे हैं. उनके रूप से लेकर उनके बोल चाल तक एक देसीपन झलक रहा है.
इमरान जो कि आज तक एक मॉडर्न-शहरी युवा के किरदार में नज़र आये उनका ये नया रूप वाकई चौका देने वाला है. किसी ने ये उम्मीद नहीं की थी कि इमरान इस नए लुक में भी इतना जचेंगे. इस किरदार के लिए इमरान ने महनत भी काफी की थी. हरियाणवी बोल मुश्किल होता है और उससे भी मुश्किल होता है उनकी बोली का एक विशेष स्वर, जिसे पकड़ना बहुत कठिन होता है. लेकिन इमरान उस स्वर को पकड़ने में कामयाब रहे हैं और वो बखूबी उनके पहले ट्रेलर में सामने आ रहा है.
विशाल भारद्वाज के फ़िल्म के किरदार बेहद चुनौतीपूर्ण होते हैं. और ट्रेलर देखकर साफ़ नज़र आ रहा है कि इमरान ने इस चुनौती को पूरी निष्ठां के साथ इस चुनौती को स्वीकार किया है. फ़िल्म में इमरान के साथ अनुष्का शर्मा और पंकज कपूर अहम् भूमिका निभाते हुए नज़र आयेंगे. ट्रेलर के बाद फ़िल्म को देखने का उत्साह सब के बीच और बढ़ गया है. इमरान बहुत खश हैं कि लोगों को उनका ये नया रूप इतना पसंद आया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें