शनिवार, 21 सितंबर 2013

कैलाश खेर की दीवानियाँ


गायक कैलाश खेर की आवाज़ में जो गज़ब का आकर्षण है वो कानों दिलों को तो सुकून पंहुचाता ही है और उनके चाहने वालों को भी एक अलग ही दुनिया में ले जाता है उनकी आवाज़ का जादू वैसे तो सभी श्रोताओं पर चलता  है लेकिन आजकल उनकी आवाज़  का जादू उनकी महिला प्रशंसकों पर कुछ ज्यादा ही छाया हुआ है वो जहाँ कहीं भी किसी शो में परफॉर्म करते  हैं वो उनसे ही घिरे हुए  होते हैं
कभी तो उनकी ये दीवानियाँ स्टेज पर पंहुच कर उनके साथ उनके गाये गीतों पर नृत्य करती हैं उनके साथ - साथ गीतों को गाती हैं, उनके साथ फोटो खिंचवाती है और ऑटोग्राफ लेती हैं साथ में उनसे आग्रह करके अपना नाम भी लिखवाती हैं
तो क्या है यह जादू ? जो उनके प्रशंसकों पर इस कदर हावी है यह उनकी आवाज़ का  जादू है या उनका विनम्र व्यवहार जो हर किसी को उनका मुरीद बनाता जा रहा है.

1 टिप्पणी:

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...