शनिवार, 21 सितंबर 2013

अपने बच्चो को बच्चों को सबसे ज्यादा प्यार करता हूँ मैट डेमों

लोकप्रिय अभिनेता मैट डेमों की इन दिनों बहुत चर्चा है क्योंकि उनकी फिल्म "इलिजिय्म" सिर्फ ३ दिन में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है. सोनी पिक्चर्स की यह फिल्म भारत में २७ सितम्बर को रिलीज़ होने वाली है. उनकी इस  फिल्म में मनोरंजन तो है ही इसके साथ इसमें सामाजिक सन्देश भी छिपा हुआ है। इस फिल्म में मैक्स का  मुख्य किरदार अभिनीत वाले मैट से जब यह पूछा गया कि अगर सच में आपको "इलिजिय्म" में जाने का मौका मिलता है और साथ में किन्ही  तीन चीजों को भी अपने साथ में ले जाना हो तो किसे अपने साथ ले जाना पसंद करेगें? इसके जवाब एक पल की भी देरी किये बिना उन्होंने कहा कि अपने बच्चो को, क्योंकि मैं उन्हें सबसे ज्यादा प्यार करता हूँ. "     
"इलिजिय्म" फिल्म की कहानी की शुरुआत होती है वर्ष २१५९ ई. से. जहाँ दो वर्गों में लोग बंटे होंगे - एक बहुत धनी और एक गरीब वर्ग। धनी वर्ग वालों ने अपने लिए इलिजिय्म नामक एक स्वच्छ और साफ़-सुथरा अन्तरिक्ष स्टेशन बनाया है जिसकी लीडर होगी सचिव देलाकोर्ट (जोडी फोस्टर)। दूसरी तरफ जो गरीब वर्ग है वह अधिक आबादी वाला तहस-नहस हो चुकी पृथ्वी पर जिन्दा रहने की लड़ाई में एक दूसरे को ही मारने में लगे है।
 इन दो वर्गों को समान स्तर पर लाने की संभावना के साथ पृथ्वी  पर रहने वाला एक आम आदमी मैक्स (मैट दमोन) एक खतरनाक मिशन के अंतर्गत इलिजिय्म पर जाने का प्लान बनाता है जिससे ना सिर्फ उसकी बल्कि पृथ्वी पर रहने वाली लाखों लोगों की जाने बच सकती है।
 सोनी पिक्चर्स की इस साइंस फिक्शन फिल्म "इलिजिय्म" निर्देशित किया है निर्देशक नील ब्लोम्कम्प ने. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...