बुधवार, 16 अक्टूबर 2013

मेरे पहाड़ की फिल्म है राजुला हेमन्त पाण्डेय

 http://mail-attachment.googleusercontent.com/attachment/?ui=2&ik=136e54ebdd&view=att&th=141c02ee2ca21a37&attid=0.2&disp=inline&realattid=f_hmdeyh4j3&safe=1&zw&saduie=AG9B_P83I_uKDyjMONkv8T_YiKvK&sadet=1381928939057&sads=TSk7jybfZtP_USKWZ6rwTRq2ETkअभिनेता हेमन्त पाण्डेय को कौन नहीं जानता ? बच्चा - बच्चा उनके अभिनय से वाकिफ है  उन्होंने अनेकों टी वी धारावाहिकों फिल्मों में  काम किया है जिनमें ऑफिस ऑफिस, देवी, लायन ऑफ़ कंट्रोल, मालिनी ऐय्यर , रहना है तेरे दिल में, आप अच्छे लगने लगे, मुझे कुछ कहना है, बधाई हो बधाई, कृश, रेड्डी और नाइट्स इन सोल वैली आदि मुख्य हैं .  पी वी आर डायरेक्टर कट ्वारा रिलीज़  फिल्म "राजुला"  १८ अक्टूबर को  दर्शकों के सामने होगी  यह  फिल्म  उनकी पिछली फिल्मों से बिलकुल ही जुदा है  इसी फिल्म के सिलसिले में उनसे विस्तृत बातचीत हुई पेश हैं कुछ मुख्य अंश ----
"राजुला " बताइये कुछ इस फिल्म के बारे में ?
यह फिल्म  उत्तराखंड की ७०० साल पुरानी लोक कथा पर आधारित है  "राजुला मालूशाही"  की आसाधारण प्रेम कहानी को बहुत ही ख़ूबसूरती से दिखाया है निर्देशक  नितिन तिवारी ने. मनोज चंदोला जी ने अच्छा किया जो कि इस फिल्म की संरचना की. इस फिल्म के माध्यम से उत्तराखंड के  बाहर के  दर्शक भी "राजुला मालूशाही" की अद्भुत प्रेम कहानी को देख सकेगें 
आपका क्या किरदार है ?
 मैंने हीरो के मामा का  किरदार अभिनीत किया है  मेरा यह किरदार पिछली फिल्मों से बहुत ही अलग है.
अलग भूमिका है क्या  मतलब है इसका ?
मतलब यह गंभीर किरदार है 
लेकिन आपने फिल्म " नाइट्स इन सोल वैली " में भी तो कुछ इसी तरह का किरदार अभिनीत किया था 
हाँ इस फिल्म में मैंने नकारात्मक भूमिका की थी  
क्या  वजह रही इस फिल्म को करने की, जबकि आप तो हिंदी फिल्मों में लोकप्रिय नाम हैं ?
बहुत सारी वजह हैं इस फिल्म को करने की. जिसमें से एक तो यही की यह फिल्म मेरे  पहाड़ की है , मेरी भाषा की फिल्म है और इसके अलावा "राजुला मालूशाही" की कहानी हम  बचपन से सुनते हुए आये हैं तो जब इससे जुडी फिल्म में काम करने का  अवसर मिला तो कैसे मैं उसे छोड़ सकता था 
'राजुला' में तो दर्शक आपको देखेगें ही इसके अलावा अन्य कोई नयी फिल्म ?
अभी एक फिल्म "प्रकाश इलैक्ट्रानिक्स" की शूटिंग पूरी की है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...