आज निर्देशक सुनील सिप्पी की फिल्म नूर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ। इस पोस्टर में कोलाज में सोनाक्षी सिन्हा के भिन्न मूड के चेहरे चिपकाए गए हैं। इनके बीच सोनाक्षी सिन्हा अपनी दोनों हथेलियों के बीच अपने चेहरे को रखा हुआ हैं। नूर एक पाकिस्तानी जॉर्नलिस्ट सबा इम्तियाज़ के २०१४ में प्रकाशित उपन्यास कराची यू आर किलिंग पर आधारित है। उपन्यास एक पाकिस्तान जॉर्नलिस्ट नूर रॉय चौधरी के इर्दगिर्द लिखा गया है। सोनाक्षी सिन्हा की इस साल दो फ़िल्में ए आर मुरुगदॉस की एक्शन थ्रिलर फिल्म अकीरा और अभिनय देव की एक्शन फिल्म फ़ोर्स २ रिलीज़ हो रही हैं। वह अभय चोपड़ा की, १९६९ में रिलीज़ राजेश खन्ना, नंदा और सुजीत कुमार अभिनीत फिल्म इत्तेफ़ाक़ के रीमेक में नंदा का किरदार करेंगी । इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके अपोजिट होंगे। विपुल शाह की अक्षय कुमार के साथ फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में उन्होंने साइन कर रखी है। सोनाक्षी सिन्हा अमेरिका में अपनी छुट्टियां बिताने के बाद नूरी की तैयारियां शुरू कर देंगी। क्योंकि, नूरी की शूटिंग जुलाई में शुरू हो कर एक ही शिड्यूल में अगस्त में ख़त्म हों जायेगी। अभी तक ज़्यादातर शोख रोमांटिक भूमिकाएं करने वाली सोनाक्षी सिन्हा नूर के किरदार को किस तरह अंजाम देती हैं, उनके प्रशंसक भी देखना चाहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें