शनिवार, 25 मार्च 2017

क्या फुसफुसा रही है नीतू सिंह के कान में दीपिका पादुकोण !

एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स २०१७ में दीपिका पादुकोण को मोस्ट स्टाइलिश ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से नवाज़ा गया।  लेकिन, तमाम मीडिया- चैनलों में दीपिका को लेकर इस अवार्ड को ख़ास  तवज्जो नहीं मिली। मीडिया ने  तरजीह दी इस फंक्शन में हिस्सा लेने पहुंची पूर्व फिल्म अभिनेत्री नीतू सिंह कपूर से दीपिका पादुकोण की सरगोशियों के फोटो को।  लगभग हर न्यूज़ पोर्टल और वेब साइट ने इस फोटो को अपने  पेज  पर दिखाया ।  इस फोटो में दीपिका पादुकोण नीतू सिंह  कपूर के कान में कुछ फुसफुसाती नज़र आ रही थी।  नीतू कपूर के चेहरे और हाव भाव से उत्सुकता झलक रही थी।  ख़ास बात यह रही कि इस फोटो को इस प्रकार से नहीं पेश किया गया कि स्टाइलिश दीपिका पादुकोण पूर्व स्टाइलिश एक्ट्रेस नीतू सिंह से कुछ टिप्स लेना चाह रही है।  लगभग सभी रिपोर्टरों ने अपनी रिपोर्ट में नीतू सिंह का रणबीर कपूर की माँ के बतौर परिचय कराते हुए उत्सुकता व्यक्त की थी कि दीपिका पादुकोण अपने पूर्व प्रेमी की माँ से क्या बात कर रही है ! यह भी बताया गया कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के सम्बन्ध अब ख़त्म हो गए हैं।  यह बताने में भी हिचक नहीं दिखाई गई कि नीतू कपूर कभी भी दीपिका को पसंद नहीं करती थी।  दीपिका पादुकोण ने इन रिपोर्ट्स पर क्या प्रतिक्रिया दिखाई होगी नहीं मालूम।  लेकिन, जब एक वेब साइट ने ट्विटर पर यह फोटो लगाते हुए लिखा कि क्या दीपिका अपने पूर्व प्रेमी की माँ नीतू सिंह से रणबीर के बारे में गॉसिप कर रही है तो दीपिका ने नाराज़गी जताते हुए 'येलो पत्रकारिता' के टैग के साथ इसे रिट्वीट कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...