बुधवार, 1 नवंबर 2017

भंसाली की सबसे लम्बी फिल्म है पद्मावती

पद्मावती 
संजय लीला भंसाली की १ दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही फिल्म पद्मावती, उनके द्वारा निर्देशित फिल्मों में सबसे लम्बी फिल्म है।   दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म कुल १९३ मिनट यानि ३ घंटा और १३ मिनट की है।  इससे पहले संजय लीला भंसाली की सबसे लम्बी फिल्म का
ख़ामोशी द म्यूजिकल 
रिकॉर्ड सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्य राय बच्चन की रोमांस  ड्रामा फिल्म हम दिल दे चुके सनम (रिलीज़ दिनांक १८ जून १९९९) थी।  इस प्रेम त्रिकोण फिल्म की कुल अवधि १८८ मिनट यानि ३ घंटा ८ मिनट थी। इससे क्या यह साबित होता है कि संजय लम्बी फ़िल्में बनाने वाले फिल्मकार हैं।  लेकिन, वास्तव में ऐसा
हम दिल दे चुके सनम 
नहीं है।  भंसाली की फ़िल्में कंटेंट बेस्ड होती हैं।  वह कहानी को परफेक्ट तरीके से पेश करना चाहते हैं।  ढेरों गीत रखना उनका शगल नहीं।  इसलिए, कहानी के अनुसार फिल्म को जितनी फुटेज मिलनी चाहिए, उतनी ही संजय की फिल्मो को मिलती है। संजय लीला भंसाली की पहली  निर्देशित फिल्म ख़ामोशी द म्यूजिकल थी। 
देवदास 
नाना पाटेकर, सलमान खान, मनीषा कोइराला और सीमा बिस्वास अभिनीत फिल्म ख़ामोशी ०९ अगस्त १९९६ को रिलीज़ हुई थी।  यह फिल्म २ घंटा ४० मिनट यानि १६० मिनट लम्बी थी।  शाहरुख़ खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ अभिनीत देवदास भंसाली की तीसरी निर्देशित फिल्म थी। यह फिल्म
ब्लैक 
१२ जुलाई २००२ को रिलीज़ हुई थी।  देवदास १८५ मिनट यानि ३ घंटा ५ मिनट लम्बी थी।  यानि, हम दिल दे चुके सनम से सिर्फ ३ मिनट कम अवधि वाली फिल्म थी देवदास।  ब्लैक ४ फरवरी २००५  को रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म में अमिताभ बच्चन,  नंदना सेन, रानी मुख़र्जी और आयेशा कपूर की मुख्य भूमिका थी।  फिल्म की
सांवरिया 
कुल लम्बाई १२२ मिनट यानि २ घंटा ६ मिनट थी।  यह फ़िल्म भंसाली की सबसे कम लम्बाई वाली फिल्मों में  शुमार है।  क्योंकि,  संजय लीला  भंसाली निर्देशित  पांचवी फिल्म सावरिया १४४ मिनट लम्बी यान २ घंटा २२ मिनट की फिल्म थी। दीवाली वीकेंड पर ९ नवंबर २००७ को रिलीज़  इस फिल्म से रणबीर कपूर और सोनम
गुज़ारिश 
कपूर का फिल्म डेब्यू हुआ था तथा  रानी मुख़र्जी और सलमान खान मेहमान भूमिका में थे।  २०१० में रिलीज़ फिल्म गुज़ारिश संजय लीला भंसाली के निर्देशक करियर की छठी फिल्म थी।  इस फिल्म में हृथिक रोशन और  ऐश्वर्या राय बच्चन की इस फिल्म से आदित्य रॉय कपूर का फिल्म डेब्यू हुआ था।  इस फिल्म का रन टाइम
गोलियों की रासलीला राम-लीला 
कुल २ घंटा ६ मिनट यानि १२६ मिनट था।  गुज़ारिश दिवाली वीकेंड पर १९ नवंबर २०१० को रिलीज़ हुई थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला १५ नवंबर २०१३ और बाजीराव मस्तानी १८ दिसंबर २०१५ को रिलीज़ हुई थी।  राम-लीला की कुल लम्बाई १५५
बाजीराव मस्तानी
मिनट या २ घंटा ३५ मिनट की थी।  वहीँ बाजीराव मस्तानी इससे ३ मिनट ज़्यादा यानि १५८ मिनट लम्बी थी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey

After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...