मनोज कुमार को आज का भारत कुमार बनाने वाले फिल्म निर्माता निर्देशक केवल पी कश्यप नहीं रहे। साठ के दशक की श्वेत श्याम फिल्मों के युग में मनोज कुमार फिल्म हरियाली और रास्ता से हिट हो चुके थे। लेकिन, कहीं न कहीं, उनका चॉकलेटी हीरो, राजेंद्र कुमार के जुबली कुमार से मात खा रहा था। ऐसे समय में केवल पी कश्यप उनके पास शहीद फिल्म का प्रस्ताब लेकर आये। शहीद, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के क्रांतिकारी कारनामों पर फिल्म थी। इस फिल्म में बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो मनोज कुमार को भगत सिंह का किरदार सौंपा गया था। कश्यप की फिल्म में भगत सिंह का किरदार मनोज कुमार को दिया जाना कुछ जम नहीं रहा था। लेकिन, जब फिल्म रिलीज़ हुई तब न केवल भविष्य के भारत कुमार ने जन्म लिया, बल्कि इस फिल्म ने प्राण और प्रेम चोपड़ा के करियर में भी ज़बरदस्त बदलाव किया। फिल्म में प्राण ने सुहृदय डाकू केहर सिंह का किरदार किया था। प्रेम चोपड़ा सुखदेव बने थे। फिल्म में छोटे मोटे विलेन बनने वाले अभिनेता मनमोहन चन्द्रशेखर आज़ाद का किरदार करके अमर हो गए। इस फिल्म में कामिनी कौशल ने भगत सिंह की माँ का किरदार किया था। इस फिल्म के बाद कामिनी कौशल चरित्र भूमिकाएं करने लगी। शहीद को १३ वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी में श्रेष्ठ फीचर फिल्म, राष्ट्रीय एकता की फिल्म का नर्गिस दत्त अवार्ड और बी के दत्त और दीन दयाल शर्मा को बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवार्ड्स जीता। केवल कश्यप ने अपना फिल्म करियर फिल्मों के पब्लिसिस्ट के बतौर शुरू किया था। उन्होंने प्यार का सागर, प्रोफेसर, ये रास्ते हैं प्यार के, मुझे जीने दो, मेरे मेहबूब, वह कौन थी, ग़ज़ल और अब्दुल्ला जैसी फिल्मों की पब्लिसिटी सम्हाली थी। उन्होंने दो फिल्मों शहीद और परिवार का निर्माण किया। परिवार, विश्वास और चोरी चोरी जैसी तीन फिल्मों का निर्देशन किया। परिवार सुपर हिट फिल्म थी।
मंगलवार, 19 जुलाई 2016
रिकॉर्डिंग रूम से घबरा कर भाग खडी हुई थी मुबारक बेगम
पचास से सत्तर तक के तीन दशक ! फिजाओं में बेमुरव्वत बेवफा, मुझ को अपने गले लगा लो, कभी तन्हाइयों में हमारी याद आयेगी, हम हाल ए दिल सुनायेंगे, मेरे आंसुओं पे न मुस्कुराना, तू ने तेरी नज़र ने, देवता तुम हो मेरा सहारा, जब इश्क कहीं हो जाता है, ज़रा कह दो फिजाओं से, वादा हमसे किया, सांवरिया तेरी याद में, इतने करीब आ के भी, रात कितनी हसीं ज़िन्दगी मेहरबान, तेरी नज़र ने काफिर बना दिया,, वादा हमसे, साकिया एक जाम, कैसी बीन बजाई, मैं हो गई रे बदनाम, हसीनों के धोखें में न आना, यह जाने नज़र चिलमन से अगर, जलवा जो तेरा देखा, आदि गीत गूंजा करते थे। इन गीतों की गायिका थी बिलकुल अलग मगर दमदार आवाज़ की मल्लिका मुबारक बेगम। उनका स्नेहल भाटकर के संगीत निर्देशन में गाया फिल्म हमारी याद आएगी का शीर्षक गीत कभी तन्हाइयों में हमारी याद आएगी अपनी अलग किस्म की धुन और उसी के अनुरूप गूंजती मुबारक बेगम की आवाज़ के कारण आज भी यादगार है।
चुरू राजस्थान में १९४० में जन्मी मुबारक बेगम ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत आल इंडिया रेडियो पर गीत गाने से की। उनका पहला गीत संगीतकार शौकत देहलवी, बाद में जिन्हें नाशाद नाम से जाना गया, ने फिल्म आइये के लिए रिकॉर्ड करवाया था। इस फिल्म के दो गीत मोहे आने लगी अंगडाई और आजा आजा बालम बेहद सफल हुए थे। लेकिन, इस गीत से पहले मुबारक बेगम दो बार रिकॉर्डिंग रूम छोड़ कर भाग गई थी। संगीतकार रफीक गजनवी ने उनका गायन रेडियो पर सुना था। उन्होंने अपनी फिल्म के लिए गीत गाने के लिए मुबारक को स्टूडियो में बुलाया। मगर वहां की भीड़ देख कर मुबारक बेगम के मुंह से आवाज़ तक नहीं निकल सकी। वह स्टूडियो से भाग गई।उन्हें दूसरी बार श्याम सुंदर ने फिल्म भाई बहन के गीत को गाने का मौका दिया। लेकिन, पहले वाली कहानी फिर दोहराई गई। मुबारक बेगम का समय बदला नर्गिस की माँ जद्दन बाई से मिलने के बाद। जद्दन बाई ने उनका गाना सुना। उनकी हौसला अफ़ज़ाई की। उन्होंने उनकी आवाज़ की तारीफ कई संगीतकारों से की। नतीज़तन, मुबारक बेगम को आइये फिल्म में गाने का मौका मिला। इसके बाद तो मुबारक बेगम ने नौशाद, सचिन देव बर्मन, शंकर जयकिशन, खय्याम, दत्ताराम, आदि कई संगीतकारों के लिए गीत गए। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारों की फिल्मों के चरित्रों को अपनी आवाज़ दी।
दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला की फिल्म मधुमती में मुबारक बेगम का गाया गीत ‘हम हाले दिन सुनायेंगे’ काफी पॉपुलर हुआ था। उनकी आवाज़ का जादू ही ऐसा था कि लता मंगेशकर के गाये फिल्म के तमाम गीतों के बीच भी मुबारक बेगम का गाया यह गीत दर्शकों के कानों में रस घोलने में कामयाब हुआ था। कैसी विडम्बना है कि मुबारक बेगम अपने दिल का हाल सुनाना चाहती थी, लेकिन, कोई सुनने को तैयार नहीं था। लता मंगेशकर और आशा भोंसले की आवाजों के वर्चस्व में मुबारक बेगम अप्रासंगिक हो गई। उनके गीत लता मंगेशकर या आशा भोंसले से रिकॉर्ड कराये जाने लगे। जब जब फूल खिले का परदेसियों से न अखियाँ मिलाना गीत मुबारक बेगम की आवाज़ में रिकॉर्ड हुआ था। लेकिन, जब एल्बम बाहर आया तो इसमे लता मंगेशकर की आवाज़ थी। इसके साथ ही मुबारक बेगम निराशा के गर्त में डूबती चली गई। १९८० में निर्मित फिल्म राम तो दीवाना है का सांवरिया तेरी याद मुबारक बेगम का गाया आखिरी गीत बन गया।
मुबारक बेगम का आखिरी समय फांकों में गुजरा। पौष्टिक आहार की कमी ने उन्हें बीमार बना दिया था। उन्हें पेट की बीमारी हो गई। उनकी बेटी का पिछले साल निधन भी बीमारी के कारण हुआ। उन्हें अपने इलाज़ और खाने पीने के लिए एनजीओ और ट्रस्ट के सहारे रहना पड़ा। लता मंगेशकर ट्रस्ट उनकी नियमित मदद करता था। लेकिन, इसकी एक सीमा थी। सलमान खान ने भी एक बार उनके इलाज़ के लिए एकमुश्त धनराशि हॉस्पिटल को दी थी। कुछ महीना पहले महाराष्ट्र सरकार ने ८० हजार के चेक के साथ उनके इलाज़ का पूरा खर्च वहन करने का ऐलान किया था। एक पूर्व विधायक यशवंत बाजीराव उन्हें पांच हजार रुपये की नियमित मदद दिया करते थे। सोमवार की रात मुबारक बेगम सभी मदद को नकार कर अलविदा कह गई।
सोमवार, 18 जुलाई 2016
Kiran Shantaram and actress Sarika graced the 7th Jagran Film Fest in Lucknow
Legends of Hindi films like Kiran Shantaram and actress Sarika were center of attraction apart from the good films showcased at 7th Jagran Film festival in Lucknow. Nil Battey Sannata, Doh Aankhey Barah Haath, a couple of short films from Indian directors and Pakistani film makers have been showcased.
The Jagran Film Fest completed its three days schedule in Lucknow and moved on towards Allahabad and Varanasi. The film festival started in Delhi from 1st July and it will travel 16 cities of the country during 3 months. The finale will be in Mumbai.
मल्टीटास्किंग है स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर की हालही में प्रदर्शित हुई फिल्म निल बटे सन्नाटा के लिए उन्हें समीक्षकों से बहुत सराहना मिली , स्वरा फ़िलहाल कई दिलचस्प प्रोजेक्ट पर एक साथ काम कर रही है कहा जाए तो वे मल्टीटास्किंग वर्क कर रही है।
कि इसके अलावा, स्वरा अपनी आगामी फिल्म, वीरा दी वेडिंग के लिए तैयारी कर रही है इस फिल्म में वे करीना कपूर खान और सोनम कपूर के साथ दिखेंगी फिल्म की शूटिंग अगस्त शुरू होनी है, स्वरा फिल्म में अपने भूमिका के लिए तैयारी कर रही है साथी ही वे अपना घर भी शिफ्ट कर रही है।
स्वरा कहती है " में काम को लेकर ओवर कमिटेड हु और मैं एक दिन में इन सभी अलग अलग चीजें एक साथ कर रही हु, शुक्र है की में मल्टीटास्किंग काम कर लेती हु साथ ही में अपना घर भी शिफ्ट कर रही हु। मुझे लगता है मल्टीटास्किंग होना यह अभिनेता का काम है, और में हर हाल में अपने सारे काम पूरा करना चाहती हु।
Mika Singh croons quirky, promotional track for Happy Bhag Jayegi
In a surprising move, the makers of the cross-border comedy of errors, Happy Bhag Jayegi have roped in singing sensation Mika Singh to croon the promotional track of the run-com starring Diana Penty, Abhay Deol, Ali Fazal and Jimmy Shergill.
The promotional number, ‘Gabru Ready To Mingle Hai’ is a peppy number that sets the tone for the laughter riot, produced by Krishika Lulla and Aanand L Rai and directed by Mudassar Aziz.
Interestingly, Mudassar has penned all the songs in Happy Bhag Jayegi, including the promotional song. He says, “Inspiration for everything on this film has always been this mad character, Harpreet Kaur aka Happy that I thought of a few years ago. She is the soul behind the words of Gabru… too!”
“We were clear that this album should sound like one integrated story. Multiple lyricists or music directors is not my idea of creating an album. I guess I felt too close and protective of my characters to let others pen lines for them,” Mudassar adds.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
KableOne & Saga Studios Present Lakadbaggey
After much anticipation, Lakadbaggey — a KableOne Original in association with Saga Studios — has finally premiered, and it’s already creati...
-
Actor Gracy Singh's mother, Verjinder Kaur, who was a senior member of Brahma Kumaris, passed away at the age of 70 , last week in N...
-
Chandrakant Singh’s ‘Six-X’ tells six stories of six couples including Ashmit Patel and Sofia Hayat.‘Bigg Boss’ fame Sofia Hayat marks her ...
-
On the 7-year anniversary of Goodachari (2018), the makers of G2 amped up the excitement by unveiling power-packed first-look posters of A...

